Home Entertainment Bollywood लड़कियों को छेडख़ानी जैसे मुद्दे पर चुप नही रहना चाहिए : तापसी पन्नू

लड़कियों को छेडख़ानी जैसे मुद्दे पर चुप नही रहना चाहिए : तापसी पन्नू

0
लड़कियों को छेडख़ानी जैसे मुद्दे पर चुप नही रहना चाहिए : तापसी पन्नू
Taapsee Pannu fights back eve teasers
Taapsee Pannu fights back eve teasers
Taapsee Pannu fights back eve teasers

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि लड़कियों को छेडख़ानी जैसे मुद्दे पर चुप नही रहना चाहिए। तापसी फिल्म ‘भपक’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रही है।

इस फिल्म में तापसी ने एक बोल्ड और कॉन्फिडेंट लड़की का किरदार निभाया है। तापसी असल जिंदगी में ऐसी ही है। तापसी ने कहा कि उन्हें अत्याचार पसंद नहीं है और वह लड़कियों के मामले में बहुत ही संवेदनशील है।

हाल ही में एक लड़की को बचाने के मामले में तापसी ने कहा मैं समझ सकती हूं कि लड़की को उस समय कैसा लग रहा होगा। लड़कियों को छेडख़ानी वाले मुद्दे पर चुप नहीं रहना चाहिए और इसके खिलाफ अवाज उठानी चाहिए। हमें कभी नहीं सोचना चाहिए कि हम शारीरिक रूप से कमजोर हैं। हम मानसिक रूप से बहुत शक्तिशाली हैं।