Home Latest news गर्मियों में सेहत का रखना हैं ख़्याल तो ये तरीक़े अपनाए

गर्मियों में सेहत का रखना हैं ख़्याल तो ये तरीक़े अपनाए

0
गर्मियों में सेहत का रखना हैं ख़्याल तो ये तरीक़े अपनाए
chane benefits

chane benefits

गर्मी में अक्सर लोगों को खाने को लेकर परेशानी होती है। क्योंकि गर्मी में भारी मात्रा में खाना खाना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। लेकिन कुछ चीजे ऐसी भी जिन्हे गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत और आपके पेट की समस्या से छुटकार मिल सकता है।

आज हम आपको बताते है ऐसी ही एक चीज के बारे में जो आपके लिए गर्मीयों में फायदेमंद होगी। आपने सत्तू का नाम तो सुना ही होगा। इसका सेवन गर्मीयों के मौसम में करना फायदेमंद होता है। वैसे भी गर्मी में खानपान का खास ख्याल न सिर्फ आपके शरीर के लिए बेहतर है, बल्कि आपको डॉक्टर के पास जाने से बचा सकता है।

सभी जानते हैं कि गर्मी में प्यास ज्यादा लगती है और इसके लिए हम पानी से लेकर जूस, शरबत आदि का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। ऐसे में सत्तू आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। काले चनों से बना सत्तू सबसे ज्यादा शरबत के तौर पर इस्तेमाल होता है। खासकर बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश में रहने वाले परिवार इसका खूब इस्तेमाल करते हैं।

हम आपको बताते है इसके इस्तेमाल के बारे में। दिनभर से काम कर रहे मजदूरों के लिए सत्तू से ज्यादा बेहतर और क्या हो सकता है। जहां एक ओर खाने में स्वाद लाता वहीं दूसरी ओर सत्तू में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है जो स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक है। यह सस्ता भी है और आसानी से मिल भी जाता है। सत्तू का आटा भूने हुए चने से तैयार किया जाता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे सत्तू का प्रोटीन खत्म नहीं होता। शरीर को पानी से भी ज्यादा ठंडक़ पहुंचाता है। फिटनेस फ्रिक सत्तू की बनी ड्रिंक पीना ना भूलें। यह शरीर को पानी से भी ज्यादा ठंडक़ पहुंचाता है और साथ ही प्रोटीन भी देता है इसका फायदा सबसे ज्यादा वर्कआउट के बाद होता है।

सत्तू से बनने वाले व्यंजन

सत्तू शरबत ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में भी काम आता है। बिहार-पूर्वांचल में सबसे लजीज लिट्टी में भी सत्तू भरा जाता है। सत्तू के पराठे भी ठीक उसी तरह बनते हैं जैसे हम आलू के पराठे बनाते हैं। सत्तू भरी हुई पूडिय़ां भी बनती हैं। सत्तू में पहले लहसून, प्याज, हींग, जीरे आदि को मिला दिया जाता है, फिर उसे पूड़ी में भर दिया जाता है उसके बाद पूड़ी बना दी जाती है।

बच्चों के लिए फायदेमंद

सत्तू बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है। अगर सत्तू के बने आटे का स्वाद दुगना करना हो तो गुड़ का इस्तेमाल करें। जैसा हम जानते है सत्तू से शरीर को प्रोटीन, विटामिन ए, कार्बोहाईड्रेट्स, मिनरल मिलता है, इसलिए आटे में भी थोड़ी मात्रा में सत्तू का उपयोग किया जा सकता हैं।

सत्तू डायबटीज के मरीजों के लिए लाभदायक

क्योंकि सत्तू में अच्छी मात्रा में आयरन, मैगनीज, मैग्नीशियम, कम ग्लाइसेमिक और सोडियम होता है, इसलिए जानकारों की माने तो डायबटीज के मरीजों के लिए ये फायदेमंद होता है।