Home World Asia News तस्लीमा की वीजा अवधि एक साल के लिए बढ़ी

तस्लीमा की वीजा अवधि एक साल के लिए बढ़ी

0
तस्लीमा की वीजा अवधि एक साल के लिए बढ़ी
Taslima Nasreen's visa extended for one year
Taslima Nasreen's visa extended for one year
Taslima Nasreen’s visa extended for one year

नई दिल्ली| भारत में रह रही निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन की वीजा अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दी गयी है।

जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने भारत में रह रही बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन की वीजा अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

मंत्रालय ने यह निर्णय बांग्लादेशी लेखिका द्वारा उनकी वीजा अवधि बढ़ाने की अनुरोध के बाद लिया है। इससे पूर्व 2014 में उन्हें सरकार की ओर से एक साल का वीजा दिया गया था।

जानकारी हो किबांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस्लामिक कट्टरपंथी समूहों द्वारा जान से मारने के धमकी मिलने के बाद 1994 में बांग्लादेश छोड़ दिया था। तब से वह निर्वासित जीवन जी रही है।