Home Business टाटा समूह का दावा, सायरस मिस्त्री ने किया विश्वासघात

टाटा समूह का दावा, सायरस मिस्त्री ने किया विश्वासघात

0
टाटा समूह का दावा, सायरस मिस्त्री ने किया विश्वासघात
Tata group accuses cyrus mistry : tata sons issues 9 page letter bomb, accuses cyrus mistry of using devious methods to take control
cyrus mistry
Tata group accuses cyrus mistry : tata sons issues 9 page letter bomb, accuses cyrus mistry of using devious methods to take control

मुंबई। टाटा समूह ने पूर्व संचालक सायरस मिस्त्री पर टाटा समूह के साथ विश्वासघात करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

समूह ने कहा कि साायरस ने सौ साल पुरानी अनुशासनात्मक प्रथा व परंपराओं को तोडऩे का काम कर रहे थे। यह जानकारी टाटा समूह द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सायरस मिस्त्री के कामकाज का तरीका समूह पर पूरी तरह कब्जा जमाने का था और वह हर स्तर पर इसका प्रयास कर रहे थे।

इतना ही नहीं सायरस मिस्त्री के इन प्रयासों की वजह से टाटा समूह के हितचिंतक व शेयर धारक भी टाटा सन्स से दूर होते जा रहे थे।

सायरस यह सब टाटा समूह का इकलौता चेहरा बनने के लिए कर रहे थे, जिसका दूरगामी परिणाम टाटा समूह को भुगतना पड़ सकता था।

इसी वजह से सायरस को हटाना पड़ा। दीगर बात यह है कि टाटा समूह से सायरस मिस्त्री को हटाने के एक सप्ताह बाद टाटा सन्स ने इसका खुलासा किया है।

https://www.sabguru.com/ishaat-hussain-became-the-new-chairman-of-tcs/