Home Headlines रियों ओलंपिक : 100 पदकों के साथ अमरीका शीर्ष पर

रियों ओलंपिक : 100 पदकों के साथ अमरीका शीर्ष पर

0
रियों ओलंपिक : 100 पदकों के साथ अमरीका शीर्ष पर
team USA keeps it 100 medals and counting at Rio Olympics 2016
team USA keeps it 100 medals and counting at Rio Olympics 2016
team USA keeps it 100 medals and counting at Rio Olympics 2016

रियो डी जनेरियो। रियो ओलम्पिक खेलों में अब तक अमरीका ने कुल 100 पदक जीत लिए हैं और वह शुरुआत से लेकर अब तक शीर्ष पर बरकरार है। अमरीका के पास 35 स्वर्ण, 33 रजत और 32 कांस्य पदक हैं।

पदक तालिका में ब्रिटेन 56 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ब्रिटेन के पास 22 स्वर्ण, 21 रजत और 13 कांस्य पदक हैं।

इसके अलावा इस पदक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज चीन के पास 58 (20 स्वर्ण, 16 रजत और 22 कांस्य), चौथे स्थान पर काबिज जर्मनी के पास 32 (13 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य) और पांचवे स्थान पर काबिज रूस के पास 44 (12 स्वर्ण, 15 रजत और 17 कांस्य) पदक हैं।

तालिका में अन्य पांच देशों में जापान 36 (12 स्वर्ण, 6 रजत और 18 कांस्य) पदकों के साथ छठे, फ्रांस 34 (8 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य) पदकों के साथ सातवें, इटली 24 पदकों (8 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) के साथ आठवें, नीदरलैंड्स 16 पदकों (8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य) के साथ नौवें और ऑस्ट्रेलिया 27 पदकों (7 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर है।

उसेन बोल्ट ने जीता 200 मीटर का स्वर्ण पदक

दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने 200 मीटर का स्वर्ण पदक जीत लिया है। बोल्ट ने 19.78 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 200 मीटर में कनाडा के आद्रें डि ग्रासे को रजत और फ्रांस के क्रिस्टोफे लेमेत्रे को कांस्य पदक मिला।

बोल्ट ने इससे पहले, 100 मीटर फर्राटा का स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था। बोल्ट ने लगातार तीसरे ओलंपिक में 100 और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता है। बोल्ट का ओलंपिक में यह आठवां स्वर्ण पदक है।