Home Northeast India Assam गुवाहाटी में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

गुवाहाटी में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

0
गुवाहाटी में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
teenage girl raped in Guwahati, accused absconding
teenage girl raped in Guwahati, accused absconding
teenage girl raped in Guwahati, accused absconding

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के बरबारी इलाके में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है कि घटना बीती रात की है।

इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सूत्रों ने बताया कि किशोरी के घर में किसी न होने का फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले सज्जाद नामक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। किशोरी के घर वाले जब वापस आए तो उसने अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। परिजनों ने तुरंत इस संबंध में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।