Home Entertainment Bollywood टेलीविजन स्टार दिव्यांका भोपाल में विवेक संग लेंगी सात फेर

टेलीविजन स्टार दिव्यांका भोपाल में विवेक संग लेंगी सात फेर

0
टेलीविजन स्टार दिव्यांका भोपाल में विवेक संग लेंगी सात फेर
television star Divyanka Tripathi, vivek dahiya wedding in Bhopal
television star Divyanka Tripathi, vivek dahiya wedding in Bhopal
television star Divyanka Tripathi, vivek dahiya wedding in Bhopal

भोपाल। फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी आखिरकार अपने को-स्टार और मंगेतर विवेक दाहिया के साथ सात जन्मों के रिश्ते में बंधने वाली हैं। भोपाल में जन्मी दिव्यंका की इससे पहले 6 जुलाई को हल्दी की रस्म की गई। दिव्यंका की शादी पारंपरिक तरीके से होगी।

खास बात ये है कि इसके लिए दिव्यंका ने मुंबई की जगह अपने होम टाउन भोपाल को चुना है। दिव्यंका के होने वाला दूल्हे विवेक दाहिया 7 जुलाई को बारात लेकर भोपाल पहुंचेंगे। 8 जुलाई को शादी की बाकी रस्में होंगी और फिर रात में दोनों सात फेरे लेंगे। 9 जुलाई को कुछ और रस्में के बाद 10 जुलाई को चंडीगढ़ में दोनों का रिसेप्शन दिया जाएगा।

दिव्यंका और विवेक को अपनी शादी के लिए बड़ी मुश्किल से छुट्टी मिल पाई हैं। इसके लिए सीरियल में भी प्रोड्यूसर्स को नया ट्विस्ट लाना पड़ा। नीलम त्रिपाठी ने बताया किसीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के क्रिएटिव हेड से जब दिव्यंका और विवेक ने छुट्टी मांगी तो उन्होंने दिव्यंका को तो परमिशन दे दी।

लेकिन विवेक के मामले में वो इतने दिन की छुट्टी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। अरे शादी तो हम दोनों की है ना, उसको छुट्टी नहीं मिलेगी तो मैं अकेले थोड़ी न शादी करूंगी।

आपको बता दें कि दिव्यंका और विवेक ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। दिव्यंका की शादी का समारोह भोपाल के कान्हा फन सिटी वाटर पार्क में रखा गया है।