Home Latest news थाइलैंड के टेनिस खिलाड़ी जतुपोर्न नलामफून पर तीन वर्ष का प्रतिबंध

थाइलैंड के टेनिस खिलाड़ी जतुपोर्न नलामफून पर तीन वर्ष का प्रतिबंध

0
थाइलैंड के टेनिस खिलाड़ी जतुपोर्न नलामफून पर तीन वर्ष का प्रतिबंध
tennis corruption : jatuporn na lamphun banned for betting offences
tennis corruption : jatuporn na lamphun banned for betting offences
tennis corruption : jatuporn na lamphun banned for betting offences

लंदन। थाइलैंड के टेनिस खिलाड़ी जतुपोर्न नलामफून पर तीन वर्ष का प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया है। जतुपोर्न नलामफून पर टेनिस मैच के दौरान सट्टा लगाने का दोषी पाए जाने पर यह प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय नालमफून को 2014 में जुलाई और नवंबर के बीच तीन टेनिस मैचों पर सट्टा लगाने का दोषी पाया गया। इसके अलावा उन्हें टीआईयू को जांच में सहयोग न करने का भी दोषी पाया गया। इसके बाद उन पर 5 हजार यूएस डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

स्वतंत्र भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारी इयान मिल ने कहा कि नालमफून पर प्रारंभ में छह महीने का प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन टीआईयू की जांच में सहयोग न करने का दोषी पाये जाने के बाद उनके प्रतिबंध को बढ़ाकर 18 महीने कर दिया गया।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने पिछले सप्ताह ही भ्रष्टाचार के दोषी पाए जाने के बाद दो अंपायरों पर प्रतिबंध तथा 4 अन्य को निलंबित करने का फैसला किया था।

टेनिस की इस सर्वोच्च संस्था ने कहा कि भ्रष्टाचार के दोषी पाए जाने के बाद गत वर्ष फरवरी में कजाखिस्तान के कीरील पारफेनोव पर भी आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here