Home Latest news दुनिया के ऐसे देश जहां पर कभी नही होती है रात

दुनिया के ऐसे देश जहां पर कभी नही होती है रात

0
दुनिया के ऐसे देश जहां पर कभी नही होती है रात
The world where there is no night
 The world where there is no night

सबगुरु न्यूज़: दुनिया में ऐसे देश हैं जहां पर कभी भी रात नहीं होती है। यानि कि वहां पर सूर्य अस्त नहीं होता है। आज हम आपको दुनिया की ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर रात नहीं होती है। कभी भी सूरज अस्त नहीं होता है और रात आती ही नहीं है।

नॉर्वे- नॉर्वे यह देश आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है इसे मध्य रात्रि का देश भी कहा जाता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता। बेशक इस अनुभव को वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है।

VIDEO: देशभर की पुरानी बुलेट को नया रूप दे रहा इंदौर जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे

आइसलैंड- आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आप रात में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है।

VIDEO: लड़कियाँ इस वीडियो ना देखें लडक़े जरुर देखे

फिनलैंड- फिनलैंड हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है। घूमने के लिहाज से यह देश काफी अच्छा है।

VIDEO: सबसे बड़ा और खतरनाक समुद्री जीव देखें इस वीडियो मै

अलास्का- अलास्का यहां मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। अब कल्पना कर लें कि मई से लेकर जुलाई तक बर्फ को रात में चमकते देखना कितना रोमांच भरा हो सकता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE