Home Headlines 2017 में दुनिया से रुखसत हुई बॉलीवुड की ये हस्तियां

2017 में दुनिया से रुखसत हुई बॉलीवुड की ये हस्तियां

0
2017 में दुनिया से रुखसत हुई बॉलीवुड की ये हस्तियां
These people were disappointed by the world in 2017
These people were disappointed by the world in 2017
These people were disappointed by the world in 2017

2017 खत्म होने जा रहा है और इस साल हमने कई महान हस्तियों को खो दिया। इस साल मनोरंजन जगत से लेकर साहित्य जगत तक कई शख्सियतों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया था।

शशि कपूर: हिंदी सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता शशि‍ कपूर का 4 दिसंबर को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले काफी समय से वे बीमार चल रहे थे। उनका जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी। साल 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था. 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था।

ओम पुरी: 2017 की शुरुआत ने ही अभिनेता भी इस दुनिया से रुसखत हो गए। ओम पुरी का 66 साल की उम्र में 6 जनवरी को निधन हो गया। ओम पुरी ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

गिरिजा देवी: ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का 24 अक्टूबर की रात निधन हो गया। साल 1972 में गिरिजा देवी को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 1989 में उन्हें पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

कुंदन शाह: मशहूर फिल्म डायरेक्टर और राइटर कुंदन शाह का 7 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में और लोकप्रिय टीवी शोज बनाए थे। 1983 की अपनी मोस्ट पॉपुलर फिल्म जाने भी दो यारों और टीवी सीरीज नुक्कड़ से मशहूर हुए।

शकीला: गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री शकीला का भी इस साल निधन हो गया है| वो 82 साल की थी| ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के दौरान उनका रुतबा किसी सुपरस्टार से कम नहीं था| वो गुरुदत्त के साथ आर-पार और सीआईडी फिल्मों में नजर आई थीं| वो बहुत ख़ूबसूरत थीं|

मार्शल अर्जन सिंह: वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का 16 सितंबर को निधन हो गया। भारतीय सैन्य इतिहास के नायक रहे अर्जन सिंह ने 1965 की लड़ाई में भारतीय वायुसेना का नेतृत्व किया था। चीन के साथ 1962 की लड़ाई के बाद 1963 में उन्हें वायु सेना उप-प्रमुख बनाया गया था।

सईदुद्दीन डागर: प्रसिद्ध ध्रुपद गायक उस्ताद सईदुद्दीन डागर का 30 जुलाई को निधन हो गया है। अलवर में 20 अप्रैल 1939 को प्रख्यात शास्त्रीय गायकों के घराने में सईदुद्दीन का जन्म हुआ था।

रीमा लागू: बॉलीवुड की स्टार मॉम रीमा लागू 17 मई को 59 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। फिल्म ‘वास्तव’ में उनके काम को खूब सराहा गया| फिल्म ‘मैंने प्यार किया’, ‘आशिकी’, ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘वास्तव’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी कई फिल्मों में रीमा मां का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया गया|

विनोद खन्ना: विनोद खन्ना का 27 अप्रैल को निधन हो गया| वे 70 साल के थे|  विनोद खन्ना का निधन ब्लैडर कैंसर की वजह से हुआ| विनोद खन्ना ने 1971 में सोलो लीड रोल में फिल्म ‘हम तुम और वो’ में काम किया था|

इंदर कुमार: सलमान खान के करीबी दोस्त और फिल्म व टीवी एक्टर इंदर कुमार कर निधन 28 जुलाई को हो गया| 44 साल के इस एक्टर को आधी रात दिल का दौरा पड़ा था|  इंदर कुमार ने 90 के दशक से अपना करियर शुरू किया था| वह अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ियों के खिलाड़ी तो सलमान खान के साथ वॉन्टेड में नजर आए थे|

नीरज वोरा: एक्टर और फिल्ममेकर नीरज वोरा का निधन 14 दिसंबर 2017 में सुबह 4 बजे हो गया था| बता दें कि नीरज ने ‘फिर हेराफेरी’, ‘खिलाड़ी 420’ जैसी फिल्‍म निर्देशित की थी| उन्‍होंने ‘रंगीला’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘ताल’, ‘जोश’, ‘बदमाश’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘आवारा पागल दीवाना’ जैसी फिल्‍मों के संवाद लिखे थे|

देश और दुनिया से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें