Home Headlines पाक की फायरिंग तेज, मेंढर व अखनूर में दो लोगों की मौत

पाक की फायरिंग तेज, मेंढर व अखनूर में दो लोगों की मौत

0
पाक की फायरिंग तेज, मेंढर व अखनूर में दो लोगों की मौत
Three Civilians injured, several homes damaged in cross border firing in jammu and kashmir
Three Civilians injured, several homes damaged in cross border firing in jammu and kashmir
Three Civilians injured, several homes damaged in cross border firing in jammu and kashmir

जम्मू। जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार सुबह से पाक सैनिकों द्वारा भारी गोलीबारी जारी है। मेंढर, हीरानगर, अखनूर और आरएसपुरा सेक्टर में जबरदस्त फायरिंग की जा रही है।

इस दौरान पुंछ के मेंढर सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के कारण एक महिला की मौत हो गयी। दूसरी तरफ जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में भी पाक द्वारा मोर्टार शैल दागने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हीरा नगर सेक्टर में तीन लोग घायल हो गए हैं। आरएसपुरा सेक्टर के अब्बदुलियां गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर गए हैं।

मेंढर सेक्टर में पाक व भारतीय सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी व मोर्टार दागने का सिलसिला जारी है। इस दौरान पाक सैनिक नियंत्रण रेखा के रिहायशी इलाकों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।

इसी बीच एक महिला मोर्टार की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत एसडीएच मेंढर ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी। मृत महिला की पहचान इस्मबा बी पत्नी अब्दुल रहमान निवासी गोहलेद के रूप में हुई है।

खबर लिखे जाने तक मेंढर के कई क्षेत्रों में पाक द्वारा भारी मात्रा में मोर्टार शैल दागने का सिलसिला जारी था। भारतीय जवान भी इस कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

दूसरी तरफ अखनूर में गोलीबारी के दौरान मारे गये व्यक्ति की पहचान अजय कुमार पिता रत्न सिंह निवासी खोड़ के रूप में हुई है।

पाक रेंजर्स ने गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी रखते हुए शुक्रवार सुबह जम्मू संभाग के हीरानगर सेक्टर में भारी गोलीबारी कर तथा मोर्टार दागे। पाक रेंजर्स द्वारा मोर्टार फेंकने के कारण तीन लोग तथा कई मवेशी घायल हो गए हैं।

हीरा नगर सेक्टर के लाली चक पंसार, पाहदापुर और लोंदी गांव में बीती देर रात से जारी भारी गोलीबारी व मोर्टार दागने का सिलसिला आज सुबह 6.00 बजे तक पाक रेंजर्स ने जारी रखा।

रिहायशी इलाकों में मोर्टार गिरने के कारण तीन लोग घायल हो गये जिसमें दो लड़कियां तथा एक व्यक्ति शामिल है। इस दौरान कई घरों को नुकसान पहुंचा तथा दो दर्जन के करीब मवेशी भी घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक इन गांवों से करीब 400 लोग पलायन कर सुरक्षित जगहों पर भेज दिए गए हैं। वहीं आरएसपुरा सेक्टर के अब्बदुलियां गांव के लोग भी गोलीबारी के कारण अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर गए हैं।

इस दौरान राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण से भी गोलीबारी की खबर आ रही हैं तथा सुबह 7 बजे से कलाल, बाबा खोड़ी तथा रूम्बाली डेरा क्षेत्रों से सटी नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबल के जवान भी इस गोलीबारी का बड़े प्रभावी ढंग से जवाब दे रहे हैं।