Home Breaking राहुल गांधी ने किया महापुरूषों का अपमान, जूता पहने कर दिया माल्यार्पण

राहुल गांधी ने किया महापुरूषों का अपमान, जूता पहने कर दिया माल्यार्पण

0
राहुल गांधी ने किया महापुरूषों का अपमान, जूता पहने कर दिया माल्यार्पण
three great mans insulted congress vice president rahul gandhi by wearing shoes
three great mans insulted congress vice president rahul gandhi by wearing shoes
three great mans insulted congress vice president rahul gandhi by wearing shoes

कप्तानगंज। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को किसान यात्रा के तीसरे दिन बस्ती में रोड शो के दौरान राहुल ने महापुरूषों की प्रतिमाओं पर बिना जूता उतारे पुष्प चढ़ाया है।

राहुल गांधी ने बस्ती में रात्रि विश्राम करने के बाद सबसे पहले प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बिना जूता उतारे ही शुक्ल की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा दिया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी थे।

इसके बाद राहुल का काफिला आगे बढ़ा और जब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे तो यहां भी उन्होंने बिना जूता उतारे ही शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया।

राहुल ने एक नहीं बल्कि तीन महापुरूषों का अपमान किया है। इसके बाद जब राहुल का काफिला विभिन्न चौराहे पर होते हुए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पहुंचा तो यहां पर भी वे जूता उतारना भूल गए और बिना जूता उतारे ही नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राहुल ने बिना जूते उतारे महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण की एक नई परम्परा शुरू की है लेकिन उनके इस कृत्य से आम जन नाराज है।

मोदी सरकार उद्योगपतियों में बांट रही किसानों का हक: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान यात्रा के तीसरे दिन बस्ती के कप्तानगंज में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों का हम उद्योगपतियों में बांट रही है। नरेन्द्र मोदी केवल वादों की सरकार चला रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के दर्द को समझती है इसलिए हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं। जनता से उन्होंने पूछा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा वाले कहते थे कि काला धन विदेश से वापस आएगा और सभी के खाते में 15-15 लाख रूपए जाएगा।

कहां गया 15 लाख रूपया। महंगाई कम हुई क्या, नौजवानों को रोजगार मिला क्या। दालों के दाम आसमान छू रहे है। मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

बस्ती के हरैया पहुंचे राहुल, दलित के घर खाया खाना

बस्ती। किसान यात्रा के तीसरे दिन भी राहुल गांधी ने बस्ती के हरैया तहसील मुख्यालय के हनुमानगढ़ी वार्ड पहुंचकर दलित परिवार में भोजन किया।

राहुल सेवानिवृत्त अध्यापक जागेश्वर के यहां गए और उनकी बहू सरोजा देवी के हाथों बना भोजन दाल, चावल रोटी, आलू, पराठा और मटर खायी।

राहुल ने परिवार का हाल चाल पूछा और ग्रामीणों को जनसम्पर्क के बिन्दुओं से परिचित कराया और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए राहुल आगे बढ़े।

इसके बाद राहुल गांधी का काफिला छावनी शहीद स्थल के लिए रवाना हो गया। वहां पर राहुल शहीदों को पुष्पांजलि करने के बाद फैजाबाद के लिए निकल जाएंगे।