Home Entertainment 2014 में रहा डांस नंबर्स और ताजे संगीत का तड़का

2014 में रहा डांस नंबर्स और ताजे संगीत का तड़का

0

top hot dance numbers and hit Electronic song 2014

मुंंबई। वर्ष 2014 में हिन्दी फिल्मों के संगीत की दुनिया में जहां दिग्गज संगीतकारों की कर्णप्रिय धुनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया वहीं कई नए संगीतकारों ने भी अपने प्रयोगधर्मी संगीत से उन्हें ताजगी का अहसास कराया।

ए.आर.रहमान, प्रीतम चक्रवर्ती, विशाल-शेखर, साजिद-वाजिद और शंकर – एहसॉन लॉय जैसे संगीतकाराें ने अपने विविधतापूर्ण और प्रयोगधर्मी संगीत से श्रोताओं के दिलाें पर वर्ष भर अपनी उपस्थिति बनाए रखी। मीत ब्रदर्स, यंगस्टर फेवरेट यो यो हनी सिंह, सचिन-जिगर, सलीम-सुलेमान, अकित त्रिवेदी, अंकित तिवारी, मिथुन आदि कई उभरते हुए संगीत निर्देशकों का संगीत भी पसंद किया गया।

वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्मों के सुपरहिट संगीत की बात करें तो किक, हैप्पी न्यू ईयर, 2 स्टेटस, यारियां, एक विलेन, क्वीन, बैंगबैंग, गुंडे, मैं तेरा हीरो, हीरोपंती, हाइवे और हपटी शर्मा की दुल्हनियां जैसी कई फिल्मों का संगीत श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। वहीं होलीडे, हेट स्टोरी 2, हमशक्लस, इट्स इंटरटेनमेंट, सिंघम रिटर्नस, फाइंडिग फैनी, दावत ए इश्क, हैदर,जय हो, हंसी तो फंसी, रागिनी एमएमएस 2, भूतनाथ रिटर्नस, किल दिल, हैप्पी इनडिंग जैसी कई फिल्मों का संगीत भी श्रोताओं ने सराहा।

top hot dance numbers and hit Electronic song 2014

इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ संगीतकार की दौड़ में साजिद-वाजिद और सचिन-जिगर सबसे आगे रहे। साजिद-वाजिद के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म जय हो, मैं तेरा हीरो और हीरोपंती का संगीत श्रोताओं के बीच बेहद पसंद किया जिसने फिल्म को हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा उनकी फिल्म दावत ए इश्क का संगीत भी पसंद किया गया। साजिद वाजिद के संगीत निर्देशन में फिल्म जय हो में शान और श्रेया घोषाल की युगल आवाज में गाया यह गीत तेरे नैना मार ही डालेंगे श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हु आ। फिल्म मैं तेरा हीरो में बेनी दयाल और श्यामली खोलगले की युगल आवाज में गाया यह गीत बेशर्मी की हाइट ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी फिल्म में अर्जित सिंह की आवाज में रचा बसा यह गीत पलट तेरा हीरो इधर है ..श्रोताओं को बेहद भाया।

फिल्म हीरोपंती में अर्जित सिंह और श्रेया घोषाल का गाया हुआ युगल गीत रात भर ..श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। फिल्म भूतनाथ रिटर्नस में मिका सिंह और मीत बद्रर्स की आवाज में रचा बसा यह गीत पार्टी तो बनती है..ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसी फिल्म में यो यो हनी सिंह की आवाज में पार्टी विथ भूतनाथ भी पसंद किया गया। सचिन-जिगर जोड़ी वाली फिल्मों में हंपटी शर्मा की दुल्हनियां, इट्सइंटरटेनमेंट, फाइंडिग फैनी, हैप्पी इनडिंग और उंगली का संगीत पसंद किया गया।

फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हनियां में अर्जित सिंह और श्रेया घोषाल का गाया युगल गीत समझावां ..और इसी फिल्म का सैटरडे सैटरेड भी हिट साबित हुआ। इसी फिल्म में आलिया भट्ट ने समझांवा के नए वर्सन को आलिया भट्ट ने अपनी आवाज में गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म उंगली में श्रद्धा कपूर पर फिल्माया आइटम नंबर डा ंस बसंती..भी श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

वर्ष 2014 की सर्वाधिक कामयाब फिल्म किक में हिमेश रेशमिया, मीत बद्रर्स और यो यो हनी सिंह ने संगीत दिया। हिमेश रेशमिया के संगीत निर्देशन में मिका सिंह और पलक मुंचाल की आवाज में रचा बसा यह गीत जुम्मे की रात है …ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। मीत ब्रदर्स के संगीत निर्देशन में सलमान खान, श्रेया घोषाल और मीत बद्रर्स का गाया गाना हैंगओवर को श्रोताओं ने बेहद पसंद किया। वहीं इसी फिल्म में नरगिस फाखरी पर फिल्माया और जैसमीन और यो यो हनी का सिंह का गाया आइटम नंबर यार ना मिले भी हिट साबित हुआ।

top hot dance numbers and hit Electronic song 2014

संगीत में नए प्रयोग करने में माहिर और ऑस्कर विजेता ए आर रहमान की फिल्मों के संगीत ने इस वर्ष भी श्रोताओं के बीच काफी पसंद किया गया। हाइवे के गीत माही वे और सुहा सुहा आदि काफी पसंद किए गए। ए.आर.रहमान के संगीत निर्देशन में सुहा सुहा गीत को आलिया भट्ट ने अपनी दिलकश आवाज में गाकर श्रोताओं को नई ताजगी का अहसास कराया।

अमित त्रिवादी के संगीत निर्देशन में फिल्म क्वीन का गीत लंदन ठुमक दा और ओ गुजरिया को श्रोताओं ने बेहद पसंद किया। मीत बद्रर्स अंजान के संगीत निर्देशन में रागिनी एमएमएस 2 में कनिका कपूर और मीत बद्रर्स का गाया आइटम नंबर बेबी डॉल..श्रोताओं को बेहद पसंद आया। इसी फिल्म में मशहूर रैपर हनी सिंह और राहत फतेह अली खान का गाया गीत चार बोतल बोडका ने संगीत प्रेमियों को झूमने पर विवश कर दिया।

विशाल-शेखर की जोड़ी वाली फिल्मों हैप्पी न्यू ईयर, बैंग बैंग और हंसी तो फंसी के गीत सुपरहिट साबित हुए वही प्रीतम चक्रवर्ती की फिल्म यारिया, होली डे का संगीत श्रोता ओं द्वारा पसंद किया गया। फिल्म हंसी तो फंसी में चिनमयी और शेखर रिजवानी गाया युगल गीत जेहनसीब इस साल चार्ट बस्टर गीतों में शामिल रहा। इसी फिल्म में विशाल डडलानी और बेनी दयाल का गाया गाना शेक इट लाइक शम्मी ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।

इस वर्ष की सर्वाधिक कामयाब फिल्मों में शुमार हैप्पी न्यू ईयर का संगीत भी श्रोताओं ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में विशाल डडलानी, केके. शंकर महादेवन और नीति मोहन का गाया हुआ गीत इंडिया वाले .. लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने का काम किया। वहीं इस फिल्म में अर्जित सिंह और श्रेया घोषाल का गाया रोमांटिक युगल गीत मनवा लागे..को श्रोताओं का बेहद पसंद आया। इसी फिल्म में सुनिधि चौहान और विशाल डडलानी का गाया गीत डांस लाइक ए छमिया ..ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

फिल्म होली डे में अर्जित सिंह की आवाज में शायराना और कुणाल गांजावाला की आवाज में प्रीतम चक्रवर्ती का संगीतबद्ध गीत तू ही तू है ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। सोहैल सेन के निर्देशन में फिल्म गुंडे का गीत जश्न ए इश्का भी इस वर्ष हिट गीतों में शामिल रहा। इसी फिल्म में केके, नीति मोहन, विशाल डडलानी और बप्पी लाहिरी का गाया गाना तूने मारी इंट्री ..भी चार्ट बस्टर साबित हुआ।

अंकित तिवारी के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन का संगीत भी बेहद पसंद किया गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की आवाज में गाया गीत गनियां ..को श्रोताओं ने बेहद पसंद किया। इसी तरह फिल्म सिंघम रिटर्नस में यो यो हनी सिंह और ममता शर्मा की आवाज में रचा बसा यह गीत आता माझी सटकली ..को श्रोताओं ने बेहद पसंद कि या।

विविधतापूर्ण संगीत बनाने के लिए मशहूर शंकर एहसान लॉय के संगीत निर्देशन में 2 स्टेटस और किल दिल का संगीत पसंद किया गया। फिल्म किल दिल में सोनु निगम और शंकर महादेवन का गाया युगल गीत किलदिल ..हिट साबित हुआ। फिल्म हेट स्टारी 2 में मीत बद्रर्स अंजान और खुशबू गरेवाल का गाया आइटम नंबर पिंक लिप्स भी इस वर्ष के चार्ट बस्टर गीतों में शामिल रहा। इन सबके साथ ही फाइंडिग फैनी में दिव्या कुमार की आवाज में शेक योर बूटिया ..और इसी फिल्म का फैनी रे..फिल्म हैदर में विशाल भारद्वाज के संगीत निर्देशन में सुखविंदर सिंह का गाया गीत बिस्मिल्ला, इसी फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जित सिंह का गाया गीत दो जहां..ने भी श्रोताओं के दिल को छू लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here