Home Astrology वर्ष 2017 में पड़ेंगे चार ग्रहण, दो दिखेंगे दो नहीं

वर्ष 2017 में पड़ेंगे चार ग्रहण, दो दिखेंगे दो नहीं

0
वर्ष 2017 में पड़ेंगे चार ग्रहण, दो दिखेंगे दो नहीं

esc.jpg

उज्जैन। नए वर्ष 2017 में 4 ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें से 2 उज्जैन में दिखेंगे और दो ग्रहण को नहीं दे जा सकेगा।

अधीक्षक शा. जीवाजी वेधशाला उज्जैन ने बताया कि ये ग्रहण 11 फरवरी, 26 फरवरी, 07 अगस्त तथा 21 अगस्त को पड़ेंगे। पहला ग्रहण 11 फरवरी 2017 को पड़ेगा, जो प्रतिछाया चन्द्र ग्रहण होगा। इसका समय प्रात: 04:02 से प्रात: 08:25 तक होगा। यह उज्जैन में दिखेगा।

दूसरा ग्रहण 26 फरवरी को होगा, जो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसका समय सायं 06:46 से रात्रि 10:00 तक रहेगा। यह उज्जैन में नहीं दिखेगा। तीसरा ग्रहण 07 अगस्त को होगा, जो आंशिक चन्द्रग्रहण होगा।

इसका समय रात्रि 10:52 से 12:48 होगा। यह उज्जैन में दिखेगा। चौथा ग्रहण 21 अगस्त को पड़ेगा, जो पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। इसका समय रात्रि 22:19 से रात्रि 01:32 होगा। यह उज्जैन में दृश्य नहीं होगा।