Home Latest news इस्लामिक कलाकृतियों व हस्तलिपियों का शहर ‘इस्तांबुल’

इस्लामिक कलाकृतियों व हस्तलिपियों का शहर ‘इस्तांबुल’

0
इस्लामिक कलाकृतियों व हस्तलिपियों का शहर ‘इस्तांबुल’

टीवी अभिनेत्री सौम्या ठंडन के साथ हुई लूटपात के कारण इस्तांबुल इ​न दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकी झीलों से घिरी ऐतिहासिक इमारतें इस्तांबुल की विशेष पहचान है।

टर्की ऐतिहासिक इमारतों और संग्रहालयों का देश है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल इस्तांबुल में ही 11 से अधिक संग्रहालय हैं। इस्तांबुल सर्दियों में अत्यधिक ठंडा एवं गर्मी में काफी गर्म रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां बरसात का मौसम अत्यंत लुभावना होता है। इस्तांबुल शहर में विश्व का सबसे बड़ा झूले पर आधारित पुल बोस्फोरस एशिया महाद्वीप और यूरोप महाद्वीप दोनों को बांटता है।

VIDEO ये हॉलीवुड हसींना नहीं देगी बच्चो को हॉस्पिटल में जन्म

इस शहर के संग्रहालयों में तुर्की और इस्लामिक कलाकृतियों, विभिन्न हस्तलिपियों की पुस्तकें एवं अन्य दुर्लभ वस्तुओं को संग्रहित किया गया है। वहीं दूसरी ओर, लंबे बरामदों की रंगीन नक्काशीदार छतों के ग्रैंड बाजार का सौंदर्य देखते ही बनता है। वहीं, मिस्र बाजार में मिठाइयों और मसालों की रंगीन दुकानों का आकर्षण अनुपम है। टर्की में हर साल लगभग तीन लाख पर्यटकों का सैलाब उमड़ता है।

आईलैंड्स को बांटता पुल

बोस्फोरस की संकरी जल प्रणाली दोनों महाद्वीपों के मध्य सीमारेखा के रूप में विद्यमान है लेकिन टर्की का अधिकांश भू-भाग एशिया महाद्वीप के अंतर्गत है। बोस्फोरस के एक तरफ यूरोपियन इस्तांबुल का पुराना शहर है जो पर्यटकों के आर्कषण का केंद्र है। इस्तांबुल का दूसरा भाग नया शहर है जो पाश्चात्य तरीके का व्यवस्थित उपनगर है। बोस्फोरस के ऊपर दो आकर्षक पुल हैं फातिह सुल्तान मुहम्मद पुल तथा बोस्फोरस पुल। बोस्फोरस पुल विश्व का सबसे बड़ा झूले पर आधारित पुल है।

बोस्फोरस की यह खूबसूरत नहर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। सूर्यास्त के सुंदर चित्रों के लिए प्रसिद्ध दृश्यों वाली इस नहर पर दिन में कई प्रकार की नावों से नौकाविहार भी होता है। सूर्यास्त के समय बोस्फोरस के जल पर झिलमिलाती लालिमा और दूसरे तट पर स्थित इमारतों की प्रतिछाया का मोहक दृश्य देखते ही बनता है।

गौरवमय हैं अतीत

संसार के प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरों में इस्तांबुल की गणना होती है। यहां के ढाई हजार वर्ष पुराने स्मारक टर्की के सुदूर गौरवमयी अतीत के साक्षी हैं। समय के साथ-साथ इस्तांबुल का नामकरण हुआ पर आज भी इसे यूरोप और एशिया के संगम के रूप में जाना जाता है। इस्तांबुल मिश्रित संस्कृति, राजप्रासाद, संग्रहालय, चर्च, विशाल मस्जिद, बाजार और प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण है। नगर के बीच स्थित विशालकाय स्टेडियम ‘हिप्पोड्रोम’ इस्तांबुल का एक जीवंत परिसर है।

VIDEO मकड़ी मूवी की चाइल्ड एक्ट्रेस SEX RACKET में पकड़ी गई

यह विशाल मनोरंजन का क्षेत्र आज घुड़दौड़, रथदौड़, सर्कस, प्रदर्शनी एवं सभी प्रकार के मनोरंजन का केंद्र बन गया है। वहीं, अया सोफिया चर्च विस्मयकारी है जिसके 105 फुट घेरे वाले गुम्बद की गणना विश्व के सबसे बड़े एवं खूबसूरत गुम्बदों में की जाती है। कानस्टेनटाइन के द्वारा बनाए गए चर्च को वर्ष 1453 में ओटोमन ने मस्जिद के रूप में परिवर्तित करा दिया था। बाद में टर्की गणतंत्र के संस्थापक अतातुर्क मुस्तफा कमाल ने इसे संग्रहालय के रूप में प्रतिष्ठित किया। तुर्की और इस्लामिक कलाकृतियों के संग्रहालय को भी यहीं स्थापित किया गया है।

कुछ खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन

इजनिक क्षेत्र से लाए गए नीले रंग के टाइल्स से सजी ‘ब्लू मॉस्क्यू’ यानी नीली मस्जिद विश्व प्रसिद्ध है। इस मस्जिद की एक और विशेषता है इसके कोणों पर बनी हुई 6 मीनारें। टर्की में ऐसी कोई दूसरी मस्जिद नहीं है। इसको देखने से प्रतीत होता है कि इसका अद्वितीय अलंकरण मानव जाति के चमत्कारों का अनूठा उदाहरण है। यहां के कुछ विशेष स्थानों को अनदेखा नहीं किया जा सकता जैसे कि ट्रेजरी चैम्बर जहां शाही वंश के सिंहासन, हीरे-जवाहरात के विशिष्ट संग्रह तथा रत्नजड़ित अस्त्र-शस्त्र एवं शाही वंश के वस्त्रों को देखकर उनके वैभवपूर्ण जीवन की कल्पना की जा सकती है।

VIDEO lenovo का सबसे धमाकेदार बैटरी वाला फ़ोन आप के बजट में

टर्की में दो प्रमुख बाजार हैं पहला खुला बाजार है जिसे मिस्र बाजार भी कहते हैं। दूसरा, लंबे बरामदों और गुंबदों से सुसज्जित ग्रैंड बाजार। ग्रैंड बाजार के लंबे बरामदों की रंगीन नक्काशीदार छतों का सौंदर्य शानदार है। वहीं, मिस्र बाजार में मिठाइयों और मसालों की रंगीन दुकानों का आकर्षण है। इन बाजारों में शोर मचाते पर्यटकों को मिट्टी के बर्तन, चित्र-पोस्टकार्ड, कपड़े एवं अन्य वस्तुएं खरीदते देखा जा सकता है। टर्की के बने हुए कम्बल व कालीन काफी प्रसिद्ध हैं। सस्ते क्रिस्टल, रंगीन कांच की वस्तुएं और नीली टाइल्स के लिए टर्की दुनिया में मशहूर है।

HOT NEWS UPDATE जाना पसंद करेंगे आप आईलैंड आॅफ डॉल, जहां डराती हैं गुड़ियाएं

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE