![टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने कैब ड्राइवर को जड़ा थप्पड़ टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने कैब ड्राइवर को जड़ा थप्पड़](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/05/kanchi.jpg)
![tv actress kanchi singh in a car accident](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/05/kanchi-singh.jpg)
मुंबई। छोटे पर्दे के शो ‘और प्यार हो गया’ की अवनी कांची सिंह ने अपनी कार से एक कॉल सेंटर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बल्कि कैब ड्राइवर को थप्पड़ भी जड़ दिया।
इस शिकायत पर मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजा। समन का जवाब देने पुलिस स्टेशन पहुंची अभिनेत्री की पुलिस ने नशे की जांच की।
जांच से पता चला कि कार चलाते समय वह नशे की हालत में नहीं थी। जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। काची शनिवार 6.30 बजे अपने घर पहुंची।
![tv actress kanchi singh in a car accident](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/05/kanchi.jpg)
कांची शनिवार देर रात 2 बजे अपने एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी से घर लौट रही थी। मलाड रोड पहुंचने पर अचानक गलती से उन्होंने एक कॉल सेंटर की गाड़ी को टक्कर मार दी।
अपनी गलती होने के बावजूद भी उन्होंने कैब ड्राइवर पर गलत तरह से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए उसे ही तमाचा रसीद दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस अभिनेत्री को पूछताछ के लिए ले गई और नशे जांच करने के बाद पता चला कि अभिनेत्री ने नशा नहीं किया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
पुलिस स्टेशन के एक सूत्र ने बताया, ‘इस हादसे में कैब ड्राइवर की दो उंगलियां फ्रैक्चर हो गई। वो एक्ट्रेस को छोडऩे के मूड में नहीं था और इसके लिए उपयुक्त मुआवजे की मांग करने लगा लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपस में मामला सुलझा लिया ।