Home Entertainment Bollywood ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के सपोर्ट में एक्ट्रेसेस कुछ इस तरह पूरा कर रही है एकता का चैलेंज

‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के सपोर्ट में एक्ट्रेसेस कुछ इस तरह पूरा कर रही है एकता का चैलेंज

0
‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के  सपोर्ट में एक्ट्रेसेस कुछ इस तरह पूरा कर रही है एकता का चैलेंज

प्रकाश झा कि फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ जब से बनी है, तभी से चर्चा में है। इसके अलावा हाल ही में एकता कपूर, जो कि इस फिल्म कि डिस्टीब्युटर बनी है उन्होंने एक अनोखा कैम्पेन चालू किया है।

जी हां असल में एकता ने टीवी इंडस्ट्री कि एकट्रेसेस को चैलेंज दिया था कि लिपस्टिक के साथ पिक शेयर करें और कुछ कमेंट दे। इसी सिलसिले में अब पूरी टीवी इंडस्ट्री एकता के इस कैम्पेन को सपोर्ट करने आ गई है।

जिसमें सबसे आगे निकल पड़ी है, काम्या पंजाबी, जिन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस कैम्पेन को  सपोर्ट करने के लिए नेक्ड पिक अपलोड की। इस पिक में काम्या ने अपनी बैक दिखाते हुए, ​हाथ में लिपस्टिक पकड़ी है।

तस्वीर को शेयर करते हुए काम्या पंजाबी ने लिखा, ‘वो महिला मत बनो, दूसरी महिला, तलाकशुदा महिला, सिंगल मदर वाली महिला। मैं वो महिला हूं जो हमेशा अपने पास लिपस्टिक रखती हूं। हमेशा मुस्कुराती रहती हूं। फिर चाहे दुनिया कुछ भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता।’

बता दें कि काम्या ने फोटो पोस्ट की और फिर उसे डिलीट भी कर दिया। काम्या से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस फिल्म को सपोर्ट किया है।

मौनी रॉय से बरखा बिस्ट तक ने अपनी मिडिल फिंगर दिखाते हुए फोटो पोस्ट की।

इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी जो इन दिनों एनिवर्सरी इंजॉय कर रही है उन्होंने भी एकता के इस कैम्पेन का हिस्सा बनते हुए लिपस्टिक के साथ पिक अपलोड की है।

इन सबके साथ हाल ही में करण पटेल कि वाइफ अंकिता भार्गव ने भी लिपस्टिक के साथ एक पिक शेयर कि है, जिसमें उन्होंने मिडिल फिंगर में लिपस्टक पकड़ी है। साथ ही साथ अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कमेंट किया है।