Home Breaking Twitter पर Online Sex की पेशकश वाले 90,000 फर्जी खाते बंद

Twitter पर Online Sex की पेशकश वाले 90,000 फर्जी खाते बंद

0
Twitter पर Online Sex की पेशकश वाले 90,000 फर्जी खाते बंद
twitter Destroys 90000 Fake Accounts Promising Online Sex
twitter Destroys 90000 Fake Accounts Promising Online Sex
twitter Destroys 90000 Fake Accounts Promising Online Sex

सैन फ्रांसिस्को। अमरीका की एक डिजिटल सुरक्षा कंपनी ने ट्विटर को ऑनलाइन सेक्स की पेशकश करने वाले कैंपेन की जानकारी दी, जिसके बाद ट्विटर ने ऐसे करीब 90,000 फर्जी खातों को बंद कर दिया है।

बाल्टीमोर की सुरक्षा कंपनी ‘जीरोफॉक्स’ ने ‘साइरन’ नामक एक फर्जी कैंपेन का पता किया था, जिसके द्वारा ट्विटर उपयोगकर्ताओं के सामने ऐसी पेशकश ऑनलाइन रखी जाती थी। इन कैंपेन को तकनीकी भाषा में बोटनेट कहा जाता है।

जीरोफॉक्स ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा किे हमारी जानकारी के अनुसार बोटनेट सोशल नेटवर्क पर सबसे ज्यादा हानिकारक ऑनलाइन कैंपेन में से एक है। जीरोफॉक्स द्वारा साइरन कैंपेन से संबंधित 90,000 खातों के 8500000 ट्वीट की जांच की थी।

जीरोफॉक्स ने पिछले सप्ताह ट्विटर और गूगल दोनों की सुरक्षा टीमों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने तत्काल कदम उठाते हुए ऐसे फर्जी खातों और लिंक को बंद कर दिया है। इन 90,000 खातों की प्रोफाइल पिक्चर या फिर खातों पर नजर आने वाला नाम महिला पर आधारित होता था।