Home Delhi दिल्ली वक्फ बोर्ड के दो सदस्यों का इस्तीफा

दिल्ली वक्फ बोर्ड के दो सदस्यों का इस्तीफा

0
दिल्ली वक्फ बोर्ड के दो सदस्यों का इस्तीफा
Two more Delhi Waqf Board members resign
Two more Delhi Waqf Board members resign
Two more Delhi Waqf Board members resign

नई दिल्ली। दिल्ली वक्फ बोर्ड की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही। विवादों के कारण हाल ही में सुर्खियों में रहे वर्तमान अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दो और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।

वक्फ बोर्ड के सदस्य चौधरी शरीफ अहमद और मुफ्ती ऐजाज अरशद काजमी ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की। दोनों ने ही अमानतुल्ला खान पर कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

बोर्ड के सदस्य सदस्य चौधरी शरीफ अहमद और मुफ्ती ऐजाज अरशद काजमी ने बताया कि उन्होंने बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अपने इस्तीफे उप राज्यपाल नजीब जंग को भेज दिए हैं।