Home Rajasthan Bharatpur पुलिस को देख भागी ये लड़कियां पोखर में डूबी, दो की मौत

पुलिस को देख भागी ये लड़कियां पोखर में डूबी, दो की मौत

0
पुलिस को देख भागी ये लड़कियां पोखर में डूबी, दो की मौत
two Girls drown in pond while avoiding police raid in red light area in bharatpur
two Girls drown in pond while avoiding police raid in red light area in bharatpur
two Girls drown in pond while avoiding police raid in red light area in bharatpur

भरतपुर। भरतपुर के बेड़िया कच्ची बस्ती में पुलिस रेड के दौरान दो लड़कियों की पोखर में डूबने से मौत होने के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया।

भरतपुर विधायक विजय बंसल ने कलेक्टर एन के गुप्ता के साथ मंगलवार रात घटना स्थल का दौरा कर पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

उन्होंने मृतक लड़कियों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास पचास हजार रूपए की तत्काल सहायता देने की घो बेडिया बस्ती के सैकडों लोगों ने भी बुधवार सुबह लड़कियों के परिजनों के साथ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीग विधायक विश्वेन्द्र सिंह से न्याय दिलाने की गुहार की।

उधर पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई ने कार्रवाई को सामान्य बताते हुए कहा कि लड़कियां गलती से पैर फिसलने से पोखर में गिर गई थीं।

इससे पूर्व मंगलवार को सेवर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत भरतपुर-जयपुर हाईवे पर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित पंछी का नंगला रेड लाइट बेडिया कच्ची बस्ती एरिया में दबिश देने गई पुलिस को देख कर कुछ लडकियां भाग गई। इस दौरान एक पोखर में पैर फिसलने के कारण दो लडकियां डूब गईं और एक को पुलिस की मदद से बचा लिया गया।

लड़कियों से देह व्यापार कराने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े तीन स्थानों पर भारी बल के साथ दबिश दी। पुलिस को बस्ती में देखकर वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। अफरा तफरी भरे माहौल में वहां से कुछ लड़कियां और महिलाएं भाग खडी हुईं।

इनमें से तीन लड़कियां पुलिस से बचने के लिए कच्ची बस्ती के पीछे स्थित पोखर में कूद गई। इसके चलते दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई वहीं एक लड़की को पुलिस अधिकारियों ने तालाब में डूबने से बचा लिया।

पुलिस ने बताया कि रेड लाइट एरिया में दबिश देने पहुंची पुलिस को आता देख सक्को उर्फ सकिना (18), पायल (16) और रचना (18) ने पोखर में छंलाग लगा दी।

लड़कियों को बचाने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस सुधीर चौधरी, कोतवाली थाना प्रभारी अमर सिंह मीना सहित कई जवानों ने पोखर में छलांग लगा दी।

किशोरी पायल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि सक्को और रचना को मृत अवस्था में तालाब से बाहर निकाला जा सका। पुलिस के अनुसार काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां नाबालिक लड़कियों को बंधक बनाकर रखा जाता है और उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता है।

इस सूचना पर पुलिस टीम गठित कर भेजी गई थी। घटना के बाद भरतपुर विधायक विजय बंसल ने कलेक्टर एन के गुप्ता के साथ मंगलवार रात घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मृतक लड़कियों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास पचास हजार रूपए की तत्काल सहायता देने की घोषणा की।

उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया को पूरे मामले की जानकारी दी। बंसल ने कहा पुलिस की ये कार्रवाई निंदनीय है। उन्होंने लड़कियों की मौत को हत्या करार दिया।

भरतपुर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कुल आठ दस घर है और पुलिस ने दो सौ कर्मियों के साथ इलाके में ऐसे दबिश दी जैसे आतंककारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी हो।

बेडिया बस्ती के लोगों ने बुधवार सुबह डीग विधायक विश्वेन्द्र सिंह से मुलाकात कर मामले में न्याय दिलाने, लड़कियों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और भविष्य में इस तरह की कार्रवाई करने से पुलिस को रोकने की गुहार की।

विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने उनकी बात सुन ली है और शाम को पुलिस अधिकारियों से बात कर मामले की पूर्ण जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढें
देह व्यापार संबंधी और न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
देह व्यापार संबंधी और न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
जयपुर: देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 21 महिलाओं समेत 30 अरेस्ट