Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
भरतपुर : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत - Sabguru News
Home Rajasthan Bharatpur भरतपुर : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत

भरतपुर : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत

0
भरतपुर : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत

भरतपुर। कुम्हेर, नदबई मार्ग पर शनिवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से इसमें सवार दो ग्रामीण महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

थाना कुम्हेर पुलिस ने मृतक दोनो महिला 55 वर्षीय हरप्यारी बघैल और 40 वर्षीय पुष्पा बघैल के शवों को राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कुम्हेर थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तावन निवासी यह दोनो महिलाएं कुम्हेर से नदबई की तरफ जा रहीं ट्रेक्टर ट्रोली मे ग्राम अस्तावन जाने के लिए बैठ गई लेकिन कुछ ही दूर चलकर कुम्हेर नदबई मार्ग पर दोपहर लगभग साढे बारह बजे यह ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।

लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और इन्हें कुम्हेर अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने हरप्यारी को मृत घोषित कर दिया जबकि पुष्पा की स्थिति गंभीर होने पर उसे भरतपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

किंतु पुष्पा ने भी कुछ देर बाद दम तोड दिया जिसपर दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया और इनके परिजनों को सूचना दी। जैसे ही महिलाओं के परिवार में इनकी मौत की सूचना पहुंची तो शोक की लहर दौड गई।