Home Northeast India Assam डायन के संदेह में दो महिलाओं को कुंए में जीवित दफनाया

डायन के संदेह में दो महिलाओं को कुंए में जीवित दफनाया

0
डायन के संदेह में दो महिलाओं को कुंए में जीवित दफनाया
two women buried alive in well for Witchcraft in assam
two women buried alive in well for Witchcraft in assam
two women buried alive in well for Witchcraft in assam

नगांव। मध्य असम के नगांव जिलांतर्गत सामागुड़ी थाना क्षेत्र में एक लोहमहर्षक कांड प्रकाश में आया है। सामागुड़ी के हावा इलाके में तीन सगे भाइयों ने डायन के संदेह में दो महिलाओं को अपने घर के पास बने कुंए में जिंदा दफना दिया।

पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। मृतक दोनों महिलाओं की पहचान सलमा गौड़ और सागो गौड़ के रूप में की गई है।

घटना को अंजाम देने वाले तीनों भाइयों की शिनाख्त बासू गौड़, सानू गौड़, कुमार सानू गौड़ के रूप में की गई है।

गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी का कहना था कि उनके कुंए में दोनों महिलाओं ने जादू-टोना कर दिया था, जिसके चलते उनके कुंए का पानी खराब हो गया था।

उन्होंने दोनों महिलाओं से पानी को ठीक करने की कई बार गुहार लगाई लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसके बाद हम तीनों भाइयों ने दोनों महिलाओं की हत्या का निश्चय कर लिया।

पुलिस के मुताबिक तीनों भाइयों ने दोनों महिलाओं को अपने कुंए में जिंदा फेंक दिया, फिर ऊपर से मिट्टी और बालू डालकर उसे भर दिया, जिसके चलते दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

पुलिस ने कुंए से मिट्टी निकालकर दोनों शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दिया है।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि इस घटना की किसी को खबर नहीं लगेगी। तीनों को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

https://www.sabguru.com/girl-student-village-suspected-witch-hunting-bankura-district/

https://www.sabguru.com/tribal-couple-beaten-to-death-for-witchcraft/

 

https://www.sabguru.com/stepmother-killed-by-her-son-over-witch-hunting-in-dumka/

https://www.sabguru.com/man-killed-alleged-witch-bisaha-gumla/

चबूतरे पर चुडैल का निवास, पीती है लडकियों का खून, दहशत में ग्रामीण