Home Latest news उदयपुर में निकली तिरंगा यात्रा में नजर आया युवा जोश 

उदयपुर में निकली तिरंगा यात्रा में नजर आया युवा जोश 

0
उदयपुर में निकली तिरंगा यात्रा में नजर आया युवा जोश 

सबगुरु न्यूज उदयपुर। देश भर में भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के तहत उदयपुर शहर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

उदयपुर शहर और उसके ग्रामीण इलाको में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर में तिरंगा यात्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा तत्वावधान में निकली, वहीं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी झामेश्वर गिर्वा मंडल के बैनर तले यात्रा का आयोजन किया गया।
उदयपुर शहर में टाउन हाॅल से शाम पांच बजे तिरंगा यात्रा का उदयपुर नगर निगम महापौर ने चंद्रसिंह कोठारी ने आगाज किया। यात्रा में सबसे आगे भाजपा के युवा सदस्य और युवा मोर्चा के पदाधिकारी दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लिए सवार थे। यहां से यात्रा बापू बाजार, सूरजपोल, झीणीरेत, मुखर्जी चैक, सिंधी बाजार, बड़ाबाजार, घंटाघर, मोती चैहट्टा, हाथी पोल, अश्विनी बाजार, दिल्ली गेट होते हुए पुनः टाउन हाॅल पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई।
भारतीय जनता पार्टी झामेश्वर गिर्वा मंडल की ओर से झामरकोटड़ा बेस कैंप से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। दोपहिया वाहनों पर निकली इस यात्रा में प्रत्येक वाहन पर सदस्य तिरंगा लिए बैठे थे। यात्रा का समापन तितरड़ी स्थित कुशालबाग में किया गया।