Home Latest news स्वाइन फ्लू से उदयपुर की महिला की मौत 

स्वाइन फ्लू से उदयपुर की महिला की मौत 

0
स्वाइन फ्लू से उदयपुर की महिला की मौत 
Fresh swine flu and dengue threat rise in Rajasthan

Fresh swine flu and dengue threat rise in Rajasthan

अहमदाबाद में हुई मौत

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर की निवासी स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला का शुक्रवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। वहीं शहर के एक ही विद्यालय के 6 कर्मचारियों के स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव पाए जाने से चिकित्सा विभाग सकते में आ गया।
जानकारी के अनुसार शहर के निजी विद्यालय संत तेरेसा के कर्मचारी स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव पाए गए। इसके बाद विद्यालय के सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को टेमी फ्लू पिलाई गई।
इसी तरह, उदयपुर के अम्बामाता क्षेत्र की यादव काॅलोनी निवासी रानी यादव स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी और उसके परिजन तीन दिन पहले उसे इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसका निधन हो गया। उदयपुर में स्वाइन फ्लू से मृत्यु की यह पांचवीं घटना है। शहर में स्वाइन फ्लू के अब तक 44 मामले सामने आ चुके हैं।