Home Breaking कांग्रेसी नेताओं का कारनामा, ट्रेन में विदेशी महिला से की छेड़छाड़

कांग्रेसी नेताओं का कारनामा, ट्रेन में विदेशी महिला से की छेड़छाड़

0
कांग्रेसी नेताओं का कारनामा, ट्रेन में विदेशी महिला से की छेड़छाड़
UK woman molested in AC coach of GT express by madhya pradesh congress leader
UK woman molested in AC coach of GT express by  madhya pradesh congress leader
UK woman molested in AC coach of GT express by madhya pradesh congress leader

बैतूल। कांग्रेस के चार नेताओं पर एक विदेशी महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक चारों नेताओं ने पहले उसके साथ फोटो खिंचवाई। उसके बाद उससे छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत महिला ने जीआरपी से की। चारों नेताओं को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जिला कांग्रेस महामंत्री विजय उपराले, युवक कांग्रेस जिला संगठन मंत्री वसीम खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पाथाखेड़ा नेकानंद सिंह उर्फ विक्की सिंह और नपा सारणी के पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता आनंद नागले, केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को जन्मदिन पर बधाई देने दिल्ली गए थे।

चारों नेता 18 नवम्बर को जीटी एक्सप्रेस से घोड़ाडोंगरी बैतूल लौट रहे थे। कांग्रेस नेता जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-वन में यात्रा कर रहे थे। उसी कोच में यूके की एक महिला भी यात्रा कर रही थी।

यूके की महिला ने आरोप लगाया कि चारों युवक उनके साथ पहले फोटो खिंचा रहे थे फिर छेड़छाड़ करने लगे। इसकी शिकायत विदेशी महिला ने जीआरपी से की। जीआरपी पुलिस ने आगरा कैंट स्टेशन पर चारों कांग्रेस नेताओं को ट्रेन से उतार लिया।

जीआरपी आगरा के प्रधान आरक्षक अजय ने फोन पर हुई चर्चा में बताया कि 18 नवम्बर की रात में जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में यूके की महिला से छेड़छाड़ करने पर चारों को हिरासत में लिया गया।