Home Entertainment Bollywood कलाकारों को निशाना बनाना अनुचित : प्रियंका चोपड़ा

कलाकारों को निशाना बनाना अनुचित : प्रियंका चोपड़ा

0
कलाकारों को निशाना बनाना अनुचित : प्रियंका चोपड़ा
unfair to target Artists : Priyanka Chopra on ban on pakistani actors
unfair to target Artists : Priyanka Chopra on ban on pakistani actors
unfair to target Artists : Priyanka Chopra on ban on pakistani actors

न्यूयॉर्क। उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग पर अप्रसन्नता जताते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह उचित नहीं होगा कि कलाकारों को इसका दंश झेलना पड़े।

पिछले महीने हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को प्रतिबंधित करने की मांग बढ़ी है और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे ने उनको भारत छोडऩे तक की चेतावनी दे दी।

वहीं इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन आईएमपीपीए ने सीमा पार के कलाकारों को प्रतिबंधित करने को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर दिया।

इस मुद्दे पर जब प्रियंका ने कहा कि यह पेचीदा है क्योंकि हमारे देश में हर बड़े राजनीतिक एजेंडे में सबसे पहले कलाकारों और अभिनेताओं को घसीट लिया जाता है। हम लोगों के साथ ही ऐसा क्यों होता है?

अभिनेताओं, फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के अलावा व्यापारियों, डॉक्टरों और राजनीतिज्ञों एवं अन्य पेशे से जुड़े लोगों के साथ ऐसा क्यों नहीं होता…’।

प्रियंका ने कहा कि दूसरी बात यह है कि मैं बहुत अधिक देशभक्त हूं। इसलिए देश को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सरकार जो निर्णय करेगी मैं उसके साथ हूं लेकिन साथ-ही-साथ मेरा मानना है कि कलाकार या अभिनेता वैसे लोग नहीं है, जिन्होंने किसी का कुछ बिगाड़ा हो।

पूर्व विश्व सुंदरी 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि असली अपराधियों से लडऩे के बजाय लोग अभिनेताओं को क्यों निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढें
बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/cinema-owners-body-bans-pak-actors-fawad-khans-movie-trouble/

https://www.sabguru.com/the-nation-is-incensed-people-are-very-angry-amitabh-bachchan-on-uri-terror-attacks/

https://www.sabguru.com/will-not-miss-much-shaan-ban-pakistani-artists/

https://www.sabguru.com/fawad-khan-breaks-post-uri-silence-pray-can-live-peaceful-world/

https://www.sabguru.com/ajay-devgans-stand-on-not-working-with-pakistani-artists/