Home Breaking जौनपुरः प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली

जौनपुरः प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली

0
जौनपुरः प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली

firing on constables in nagur
जौनपुर। जौनपुर जिले में गुरुवार को सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक गांव के प्रधान को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में धौरइल गांव के प्रधान विनोद यादव को सुबह  अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोल मारने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान विनोद को वाहन पर रखकर अस्पताल पहुंचाया। जहां तत्काल ही डाक्टरों की टीम ने उपचार शुरू कर दिया।

घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस टीम ने विनोद के परिजन से बातचीत की है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है और किसी चुनावी रंजिश को घटना की वजह मान रही है।