Home Headlines समाजवादी पार्टी की एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल भाजपा में शामिल

समाजवादी पार्टी की एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल भाजपा में शामिल

0
समाजवादी पार्टी की एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल भाजपा में शामिल
UP MLC Sarojini Agarwal quits Samajwadi Party to join BJP
UP MLC Sarojini Agarwal quits Samajwadi Party to join BJP
UP MLC Sarojini Agarwal quits Samajwadi Party to join BJP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की विधान परिषद सदस्य सरोजिनी अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।

मेरठ की रहने वाली सपा एमएलसी सरोजिनी ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा विधान परिषद के सभापति रमेश यादव को सौंप दिया। उसके बाद उन्होंने खुद के भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

सरोजिनी ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ़ रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री महेंद्र सिंह की मौजूदगी में की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 29 जुलाई को लखनऊ पहुंचने से चंद घंटों पहले सपा को एक बड़ा झटका लगा था। जहां सपा के एमएलसी और प्रवक्ता बुक्कल नवाब समेत तीन एमएलसी ने विधान परिषद के सभापति रमेश यादव को अपना इस्तीफा सौंपा था।

गौरतलब है कि इन इस्तीफों से एमएलसी के तीन पद खाली होंगे। इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा एमएलसी के तौर पर सदन में जा सकते हैं। ये तीनों अब तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।