Home Breaking उरण में दिखे संदिग्धों में से दो के स्केच जारी, तलाश में जुटी एजेंसियां

उरण में दिखे संदिग्धों में से दो के स्केच जारी, तलाश में जुटी एजेंसियां

0
उरण में दिखे संदिग्धों में से दो के स्केच जारी, तलाश में जुटी एजेंसियां
Uran terror alert : Police Release sketch of suspect spotted by schoolchildren
Uran terror alert : Police Release sketch of  suspect spotted by schoolchildren
Uran terror alert : Police Release sketch of suspect spotted by schoolchildren

मुंबई। मुंबई पुलिस ने नेवी बेस के पास दिखे संदिग्धों में से दो के स्केच जारी किये हैं। इन संदिग्धों को ढूंढने के लिए विभिन्न एजेंसियों ने अभियान चला रखा है।

इसके साथ ही मुंबई के तटीय इलाकों तथा आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को सावधानी के लिए उरण और आसपास के स्कूल- कॉलेज बंद रखे गए।

बता दें कि मुंबई के पास उरण में नौसेना क्षेत्र के पास गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में सेना की वर्दी पहनकर घूमते हुए चार लोगों को देखा गया था। उसके बाद पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई तट पर हाई अलर्ट जारी किया था। इन इलाकों में कई संवेदनशील प्रतिष्ठान और संपत्तियां हैं।

पश्चिमी भारत का सबसे बडा नौसैन्य अड्डा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, उर्वरक संयंत्र, रिफाइनरी, बिजली संयंत्र और जेएनपीटी बंदरगाह भी उरण के पास ही हैं।

पुलिस ने कहा कि हथियारों से लैस संदिग्धों को देखने वाले कुछ स्कूली बच्चों से मिले व्यौरे के आधार पर संदिग्धों के स्केच गुरुवार देर रात जारी किए गए। उरण और आसपास के इलाकों में स्थित स्कूलों और कॉलेजों को शुक्रवार को बंद कर दिया गया है।

नौसेना, तटरक्षक, सीआईएसएफ और त्वरित प्रतिक्रिया बल की मदद से उरण और करांजा इलाकों में खोजी अभियान चलाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस को शुक्रवार दोपहर तक संदिग्धों का सुराग नहीं मिल पाया था।

पुलिस ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) और राज्य पुलिस की विशेष इकाई फोर्स वन को भी खोज कार्य में लगा दिया गया है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त ने पूरी रात शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का जायजा लिया था।

नवी मुंबई और ठाणे में भी सुरक्षा एजेंसियां कर रही तलाश

रायगढ के उरण में गुरुवार को दिखे आतंकियों की तलाश मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में शुक्रवार को भी जारी रही। पुलिस द्वारा जहां जगह-जगह नाकाबंदी की गई थी, वहीं शिवडी व गिरगांव चौपाटी परिसर में आतंकियों के होने के संदेह में सैनिकों को तैनात कर दिया गया था।

गौरतलब है कि गुरुवार, 22 सितम्बर को उरण में दो विद्यार्थियों ने आतंकियों को देखे जाने की बात कही थी। उसके बाद से पुलिस, सेना व दहशतवाद विरोधी पथक सतर्क तैयार होकर नाकाबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश में जुट गया।

पुलिस महानिरीक्षक सतीश माथुर ने पुलिस बल को सतर्क रहने का आदेश जारी कर दिया था। शुक्रवार को शिवडी मेें आतंकवादी के होने की खबर जैसे ही लगी, क्षेत्र मेें सेना को तैनात कर दिया गया और पूरा क्षेत्र सैनिकों के कब्जे में हो गया।

इसी तरह मरीन ड्राइव क्षेत्र को पुलिसकर्मियों ने चारों ओर से घेर लिया, क्योंकि वहां पर भी आतंकियों के होने की बात फैल चुकी थी। पुलिस प्रशासन ने नाकाबंदी करते हुए चौपाटी की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया था। पुलिस की नाकाबंदी से चारों ओर ट्राफिक जाम हो गया था।

https://www.sabguru.com/four-suspected-armed-men-spotted-uran-force-1-deployed-mumbai/