Home Delhi अमरीकी महिला से गैंगरेप: 4 आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन के लिए जेल भेजा

अमरीकी महिला से गैंगरेप: 4 आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन के लिए जेल भेजा

0
अमरीकी महिला से गैंगरेप: 4 आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन के लिए जेल भेजा
US woman's gangrape : court sends 4 accused to 2 day custody

 

US woman's gangrape : court sends 4 accused to 2 day custody
US woman’s gangrape : court sends 4 accused to 2 day custody

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक फाइव स्टार होटल में गैंगरेप का शिकार हुई 35 वर्षीय अमरीकी पर्यटक महिला मामले में गिरफ्तार चार लोगों को पटियाला हाउस कोर्ट ने दो दिनों के लिए जेल भेज दिया है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरविंदर सिंह ने सोमवार को चारों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियो में टूरिस्ट गाइड, ड्राइवर, हेल्पर व होटल का एक कर्मी शामिल हैं।

पुलिस अभी एक आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में 21 दिसम्बर को महिला का बयान दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा संपर्क करने पर महिला ने ई-मेल के जरिये आरोपियों के बारे में जानकारी दी थी।

दिल्ली पुलिस ने महिला की तरफ से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपियों ने घटनाक्रम के बारे में अलग-अलग बयान दिए। इस पर पुलिस ने महिला से संपर्क कर तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल की।

इसके बाद पुलिस ने उस महिला को बुलाया जो करीब सप्ताह भर पहले ही अमरीका से दिल्ली पहुंची। ये वारदात अप्रेल महीने की है। इस घटना के बाद महिला अपने देश लौट गई थी लेकिन पिछले महीने एक अमरीकी एनजीओ के जरिये दिल्ली पुलिस को शिकायत की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने तीन दिसम्बर को इस बारे में एफआईआर दर्ज किया था।