Home Breaking भाजपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, सर्वे में 317 सीटें बीजेपी की झोली में

भाजपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, सर्वे में 317 सीटें बीजेपी की झोली में

0
भाजपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, सर्वे में 317 सीटें बीजेपी की झोली में
uttar pradesh assembly election : bjp candidates list finalised by amit Shah
uttar pradesh assembly election : bjp candidates list finalised by amit Shah
uttar pradesh assembly election : bjp candidates list finalised by amit Shah

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। यूपी संगठन का दावा है कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज तैनात है, जो एक-एक बूथ पार्टी की झोली में डालेंगे।

पार्टी के विश्वस्त सूत्र ने बताया कि यूपी 2017 को फतह करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में तीन सर्वे करा चुके हैं। उस सर्वे में पार्टी की झोली में 317 सीटें आने की उम्मीद जताई गई है।

बताया कि शाह का सर्वे काफी हाईटेक व विश्वसनीय रहा है। पार्टी हाईकमान ने उस सर्वे तथा पार्टी के कुछ पदाधिकारियों एवं वैचारिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों से वार्ता के आधार पर संभावित तथा जीताऊ प्रत्याशियों के नाम तय कर लिया है।

सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मानें तो यूपी में अब किसी प्रकार का सर्वे करने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग की अधिसूचना का पार्टी को इंतजार है। प्रधानमंत्री मोदी की 19 दिसम्बर की कानपुर की होने वाली रैली के बाद पार्टी कभी भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

एक प्रमुख भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी की ओर से अब किसी भी नए प्रत्याशियों का बायोडाॅटा नहीं लिया जा रहा है। विधानसभाओं की 403 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम तय कर लिया गया है।

सूत्र ने यह भी बताया कि पार्टी यूपी के 70 सीटों पर दूसरे पार्टी से आए नेताओं को मैदान में उतारेगी। ये ऐसी सीटे हैं, जिसपर भाजपा कभी भी चुनाव नहीं जीती।

बीजेपी के संगठनात्मक सूत्रों की मानें तो प्रत्याशियों के चयन को लेकर वैचारिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों से भी वार्ताओं का दौर चल रहा है। बीजेपी संगठन की रचना के अनुसार पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की बैठक सम्पन्न हो चुकी है।

जबकि 12 से 15 दिसम्बर के बीच में काशी, गोरक्ष तथा अवध(लखनऊ) व कानपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठकें होना तय है, जिसमें भाजपा के अलावा कई वैचारिक संगठनों के पदाधिकारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

संगठन की मानें तो प्रत्याशियों की सूची में ज्यादातर पार्टी कैडर के नेताओं को ही रखा गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सर्वे पर मोहर लगाते हुए कहा कि पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अबकी बार तीन सौ के पार।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे दलों से आने वाला चाहे जितना ही बड़ा या छोटा नेता क्यों न हो, किसी को भी टिकट की गारंटी नहीं दी गई है।