Home Headlines राष्ट्रीय एकीकरण परिषद के सचिव अशोक कुमार निलम्बित

राष्ट्रीय एकीकरण परिषद के सचिव अशोक कुमार निलम्बित

0
राष्ट्रीय एकीकरण परिषद के सचिव अशोक कुमार निलम्बित
uttar pradesh govt suspended IAS ashok kumar for making statement on bribes
uttar pradesh govt suspended IAS ashok kumar for making statement on bribes
uttar pradesh govt suspended IAS ashok kumar for making statement on bribes

बस्ती/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती में शुक्रवार को बतौर नोडल अधिकारी के नाते गए राष्ट्रीय एकीकरण परिषद के सचिव अशोक कुमार को उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को निलम्बित कर दिया।

सचिव अशोक कुमार ने बस्ती में 70 लाख रुपए देकर डीएम बनने की बात कही थी। उनके इस आरोप को शासन ने गंभीरता से लिया। अशोक कुमार 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

वह शुक्रवार को बस्ती में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान सचिव अशोक कुमार से पत्रकारों ने डीपीआरओ की शिकायत की थी।

शिकायत में कहा था कि 70 हजार रुपए लेकर ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। क्या आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी?

इस पर उन्होंने कहा कि 70 लाख रुपए देने वाले डीएम बन रहे हैं। मेरे पास हैं नहीं, इसलिए डीएम नहीं बन सका। मेरी भी इच्छा है कि कहीं डीएम बनूं, बाद में कमिश्नर भी नहीं बनना चाहता। अगर कोई यह रेट नहीं देता है तो उसे मुख्यालय पर ड्युटी बजानी पडती है।