Home UP Agra यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 डीएम समेत 67 आईएएस का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 डीएम समेत 67 आईएएस का तबादला

0
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 डीएम समेत 67 आईएएस का तबादला
Uttar Pradesh govt transfers 67 IAS officers
Uttar Pradesh govt transfers 67 IAS officers
Uttar Pradesh govt transfers 67 IAS officers

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार शाम को 67 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन ने दो मण्डलों में नये मण्डलायुक्त और 29 जिलों में नये जिलाधिकारी तैनात किया है।

लखीमपुर खीरी और बुलंदशहर की चर्चित जिलाधिकारी किंजल सिंह एवं बी चंद्रकला को हटाकर नये जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। कई प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी इन तबादले से प्रभावित हुए हैं।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार लखीमपुर खीरी की विवादित जिलाधिकारी किंजल सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें फैजाबाद का डीएम बनाया गया है। लखीमपुर में उनकी जगह आकाश दीप नए डीएम होंगे।

इसी तरह बुलंदशहर की चर्चित जिलाधिकारी बी चंद्रकला को भी नया जिला संभालने के लिए दिया गया है। उन्हें अब बिजनौर का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह पर शुभ्रा सक्सेना बुलंदशहर की नई जिलाधिकारी होंगी।

उन्नाव में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात श्रीमती संदीप कौर को महोबा का जिलाधिकारी बनाया गया है। कुछ समय पहले प्रतापगढ़ से हटाए गए अमृत त्रिपाठी सीतापुर के जिलाधिकारी बने हैं। प्रतीक्षारत नरेन्द्र शंकर पांडे सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। विवेक वार्ष्णेय को हरदोई का डीएम बनाया गया है।

चित्रकूट में मोनिका रानी, योगेश कुमार जिलाधिकारी बांदा, लोकेश एम-जिलाधिकारी जालौन, नितीश कुमार जिलाधिकारी श्रावस्ती, कुमार प्रशांत जिलाधिकारी चंदौली, शंभू कुमार जिलाधिकारी कुशीनगर, विरेन्द्र कुमार सिंह जिलाधिकारी महराजगंज, नरेन्द्र शंकर पांडे जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर लगाए गए है।

इसी तरह संजय कुमार खत्री जिलाधिकारी गाजीपुर, चंद्रकांत पांडे जिलाधिकारी अमेठी, उदय वीर सिंह जिलाधिकारी हमीरपुर, चंद्र भूषण सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र, दिनेश कुमार सिंह जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, राजेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी मैनपुरी, हृदय शंकर तिवारी जिलाधिकारी बागपत, राकेश कुमार जिलाधिकारी बलिया, सुजीत कुमार जिलाधिकारी शामली, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी जिलाधिकारी बदायूं और विजय किरन आनंद को जिलाधिकारी शाहजहांपुर बनाया गया है।

शासन ने सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन को गोण्डा का जिलाधिकारी बनाया है और रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी अमित किशोर को प्रदेश का नया सूचना निदेशक नियुक्त किया है।

इसके अलावा प्रमुख सचिव रेशम प्रभात कुमार को दिल्ली में स्थानिक आयुक्त बनाया गया है। महिला कल्याण की प्रमुख सचिव रेनुका कुमार को लघु सिंचाई में प्रमुख सचिव के पद पर भेजकर खादी एवं ग्रामोद्योग की प्रमुख सचिव मोनिका गर्ग को महिला कल्याण की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नागरिक सुरक्षा की प्रमुख सचिव,डिम्पल वर्मा को बाल विकास एव पुष्टाहार विभाग दिया गया है।

इसी तरह सचिव ग्राम विभाग रंजन कुमार मंडलायुक्त मिर्जापुर बनाए गए हैं और बेसिक शिक्षा के सचिव विजय बहादुर सिंह को देवीपाटन मण्डल का मंडलायुक्त बनाया गया है।