Home Breaking बरेली में बदमाश लड़कियों ने दुल्हन पर फेंका तेजाब

बरेली में बदमाश लड़कियों ने दुल्हन पर फेंका तेजाब

0
बरेली में बदमाश लड़कियों ने दुल्हन पर फेंका तेजाब
uttar pradesh : two woman attacks bride with acid on wedding night
uttar pradesh : two woman attacks bride with acid on wedding night
uttar pradesh : two woman attacks bride with acid on wedding night

बरेली। बरेली जनपद में कैण्ट क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार में विवाह कार्यक्रम के बीच कमरे में घुसकर बदमाश लड़कियों ने दुल्हन पर तेजाब फेंका और फरार हो गई। घटना के बाद दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है।

शुक्रवार को रात दस बजे के करीब कैण्ट क्षेत्र में पीड़ित युवती का विवाह होना था। जब वरमाला की तैयारियां चल रही थी तो दुल्हन के कमरे में दो लड़कियां घुस आईं और उन्होंने दुल्हन की ओर गिलास में लिया हुआ तेजाब फेंकने का प्रयास किया।

जब दुल्हन की नानी ने उन्हें रोका। जब तक दूसरी लड़की ने तेजाब फेंक दिया और निकल भागी। इसके बाद पहली लड़की भी निकल गई। दुल्हन के गिरते ही घर में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराते हुए लड़कियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू करा दी। वहीं दुल्हन को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे के बाहर है।

पीड़ित दुल्हन के परिजन ने बताया कि दूल्हा शादी के लिए तैयार है और आगे की तिथि निकाल कर शादी होगी। दुल्हन के चेहरे पर निशान हो गए हैं, जिसे दवा से ठीक कराया जाएगा।