Home Gujarat Ahmedabad शादी के तीन दिन बाद दुल्हन लाखों के गहने और रुपए लेकर चंपत

शादी के तीन दिन बाद दुल्हन लाखों के गहने और रुपए लेकर चंपत

0
शादी के तीन दिन बाद दुल्हन लाखों के गहने और रुपए लेकर चंपत
bride runaway Three days after marriage
bride runaway Three days after marriage
bride runaway Three days after marriage

मुंबई/वलसाड। वलसाड में शादी कराने वाले गिरोह ने मुंबई के एक लड़के को फंसाया और नवसारी की लड़की से शादी भी करवा दी। गजब तो तब हुआ जब शादी के महत तीन बाद वह गहने और रुपए समेत कर चंपत हो गई। शादी के एवज में दलालों को दिए गए सवा लाख रुपए भी डूब गए।

टीवी सिरियल क्राईम पेट्रोल में आने वाली कहानियों की तर्ज पर वलसाड में भी घटित यह वारदात लोगों के बीच चर्चा का कारण बनी हुई है। गिरोह से जुड़ी वलसाड की महिला ने भी झूठी रचाई और पति को लाखों का झटका दे दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के मलाड में रहने वाले एक किराना कारोबारी युवक सागर शाह अविवाहित था। काफी प्रयास के बाद भी उसे शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही थी। इसी बीच सागर की पहचान वलसाड की एक महिला दलाल से हुई। उसने नवसारी की एक लड़की की पहचान सागर से करवाई और मामल तय हो गया।

6 जून को सागर और युवती की शादी हो गई। शादी के बाद दोनों मुंबई गए जहा सागर ने धूमधाम से समाज मे पार्टी भी दी। इस शादी में महिला दलाल और उसके साथियों को सागर ने सवा लाख से ढेड लाख रुपए भी दिए थे।

दो दिन वैवाहिक जिंदगी के आराम से गुजरे थे कि तीसरे दिन 9 जून को सागर के होश उड़ गए। दुल्हन घर से लापता हो गई। वह घर से नगद रुपए, सोने का मंगलसूत्र और कुछ गहने भी समेट ले गई। काफी तलाशने पर भी पता न चला तो सागर ने मलाड थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

इस मामले में पुलिस जांच के लिए वलसाड पहुंची। महिला दलाल से पंपर्क किया तो उसने कहा कि नवसारी की वह उस लड़की को नहीं जानती, युवती को किसी ओर दलाल ने मिलवाया था और शादी के लिए राजी किया था। बहरहाल पुलिस महिला दलाल को हिरासत में लेकर मुंबई ले गई।