Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे वरुण धवन! - Sabguru News
Home Entertainment Bollywood मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे वरुण धवन!

मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे वरुण धवन!

0
मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे वरुण धवन!
Varun Dhawan to play hockey legend Major Dhyan Chand and karan johar to produce the film?
Varun Dhawan to play hockey legend Major Dhyan Chand and karan johar to produce the film?
Varun Dhawan to play hockey legend Major Dhyan Chand and karan johar to produce the film?

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता वरुण धवन सिल्वर स्क्रीन पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

लगभग चार वर्ष पहले मेजर ध्यानचंद के बेटे ने हॉकी के इस जादूगर पर फिल्म बनाने के अधिकार निर्माता पूजा शेट्टी और आरती शेट्टी को बेचे थे। लेकिन अभी तक ध्यानचंद पर बनने वाली फिल्म पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

बीच में निर्माता ने शाहरुख खान से इस प्रोजेक्ट के बारे में विचार किया था, लेकिन बात बन नहीं पाई। इसके बाद शेट्टी बहनें इस प्रोजेक्ट को धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर के पास लेकर गईं। करण जौहर ने जब इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना तो वह इसे बनाने के लिए तैयार हो गए। करण ने इस प्रोजेक्ट पर तुरंत काम करना शुरू कर दिया।

चर्चा है कि करण, ध्यानचंद के किरदार में रणबीर कपूर को लेना चाह रहे थे लेकिन रणबीर के हाथ में कई और प्रोजेक्ट भी हैं, इसलिए उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद करण ने वरुण धवन से संपर्क किया।

वरुण ने प्रोजेक्ट में काफी रुचि दिखाई। हीरो फाइनल होने के बाद करण ने फोक्स स्टार स्टूडियो से संपर्क किया, वो भी इस प्रोजेक्ट से जुडऩे के लिए तैयार हो गए हैं।