Home Rajasthan Ajmer अजमेर : पीडब्ल्यूडी काॅलोनी क्षेत्र में 60 साल बाद बनेगी सडक

अजमेर : पीडब्ल्यूडी काॅलोनी क्षेत्र में 60 साल बाद बनेगी सडक

0
अजमेर : पीडब्ल्यूडी काॅलोनी क्षेत्र में 60 साल बाद बनेगी सडक
vasudev devnani foundation stone for development works worth Rs 1.11 crore in police line area ajmer
vasudev devnani foundation stone for development works worth Rs 1.11 crore in police line area ajmer
vasudev devnani foundation stone for development works worth Rs 1.11 crore in police line area ajmer

अजमेर। पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी काॅलोनी के लोगों का 6 दशक लम्बा इंतजार आखिर पूरा होने जा रहा है। इस इलाके में 58 साल बाद नई सड़क बनने जा रही है। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार की विशेष स्वीकृति एवं नगर निगम के सहयोग से बनने वाली सड़क, बगीचे के विकास एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। 

देवनानी ने बताया कि पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी काॅलोनी में लम्बे समय से सड़क नहीं थी। क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि वर्ष 1959 में यहां सड़क बनी थी। इसके बाद किसी ने यहां विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दिया। इलाके की सड़कें और नालियां इस कदर जर्जर थी कि चंद मीटर भी वाहन चला पाना मुश्किल हो रहा था। हमने चुनाव के दौरान इस क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि यहां की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए राज्य सरकार से विशेष रूप से 70 लाख रूपए की स्वीकृति जारी करवाई गई है। इसके साथ ही विधायक कोष एवं नगर निगम के विशेष सहयोग से एक करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से नाली एवं बगीचे का विकास कार्य भी करवाया जा रहा है।

vasudev devnani foundation stone for development works worth Rs 1.11 crore in police line area ajmer

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर इस तरह के पिछडे़ क्षेत्रों का विकास करवा रही है। हमने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा को सड़क,पानी और बिजली की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए करोड़ों रूपए के विकास कार्य करवाए हैं। अजमेर पर तो केन्द्र व राज्य सरकार की विशेष मेहरबानी है। यहां तो स्मार्ट सिटी योजना में ही 2 हजार करोड़ रूपए ही खर्च किए जाएंगे।

कार्यक्रम में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाएं जा रहे हैं। निगम शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। सावित्री काॅलेज रोड पर रंग लहर कार्यक्रम के तहत शानदार पेंटिग करवाई गई है। शहर में स्मार्ट सिटी, हेरीटेज सिटी, प्रसाद योजना व अमृत योजना के तहत विकास कार्य करवाए जा रहे है। आगामी कुछ महीनों में शहर का स्वरूप निखरा नजर आएगा।

बीजेपी शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव ने राज्य सरकार की उपब्धियां गिनाते हुए कहा कि राजस्थान में विकास की गति अभूतपूर्व है। शहर और गांव हर क्षेत्र में जमकर विकास हुआ है। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति राहत पहुंचाना है। स्थानीय पार्षद महेन्द्र जादम ने क्षेत्र में कराएं गए विकास कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

देवनानी व  महापौर का अभिनंदन

कार्यक्रम में लम्बे समय बाद विकास कार्य होने से अभिभूत आमजन ने शिक्षा राज्यमंत्राी  देवनानी एवं महापौर धर्मेन्द्र गहलोत का हर्ष ध्वनि के साथ अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इतने समय बाद यहां विकास कार्य होने पर हम राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते है।