Home Breaking वसुंधरा के फेसबुक पेज ने पार किया 50 लाख लाइक्स का आंकडा

वसुंधरा के फेसबुक पेज ने पार किया 50 लाख लाइक्स का आंकडा

0
वसुंधरा के फेसबुक पेज ने पार किया 50 लाख लाइक्स का आंकडा
Vasundhara raje's Facebook page crossed 50 lakh likes
Vasundhara raje's Facebook page crossed 50 lakh likes
Vasundhara raje’s Facebook page crossed 50 lakh likes

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फेसबुक पेज ने 50 लाख लाइक्स का आंकडा पार कर लिया है। भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों में वे इस मामले में सबसे आगे हैं।

वसुंधरा राजे के ऑफिशियल पेज पर 50 लाख, 6 हजार 460 लाइक हो चुके हैं। अपने फेसबुक पेज पर 50 लाख का आंकड़ा पार करने के बाद मुख्यमंत्री राजे ने एक तस्वीर पोस्ट कर अपने सभी फोलावर्स एवं लाइकर्स का आभार जताया।

राजे ने लिखा कि, 50 लाख आशीर्वादों, शुभकामनाओं और इस परिवार को और मजबूत बनाने के लिए आप सभी का कोटि कोटि धन्यवाद! फाइव मिलीअन थैंक्स टू माय फेसबुक फैमिली।

इस मामले में राजे प्रदेश के सभी नेताओं से तो आगे हैं ही भापजाई मुख्यमंत्रियों में भी अव्वल है। राजे के बाद इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह है, जिनके 28 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं।