Home Entertainment Bollywood वीरा दी वैडिंग का पहला मोशन पोस्टर जारी

वीरा दी वैडिंग का पहला मोशन पोस्टर जारी

0
वीरा दी वैडिंग का पहला मोशन पोस्टर जारी
Veere Di Wedding first look: Kareena, Sonam and Swara are ready to party
Veere Di Wedding first look: Kareena, Sonam and Swara are ready to party
Veere Di Wedding first look: Kareena, Sonam and Swara are ready to party

मुंबई। सोनम कपूर और करीना कपूर खान की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म वीरां दी वैडिंग का पहला मोशन पोस्टर मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया। इस पोस्टर में करीना और सोनम के साथ स्वारा भास्कर और शिखा तलसानिया नजर आ रही हैं। ये चारों ही फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभा रही हैं।

सोनम और करीना पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रही है। फिल्म का निर्माण सोनम की बहन रेहा और एकता कपूर की कंपनी बालाजी मिलकर कर रहे हैं। दिल्ली में फिल्म का पहला शेड्यूल हो चुका है। शशांक घोष इसके निर्देशक हैं, जो इससे पहले सोनम कपूर के साथ खूबसूरत और आयशा फिल्में बना चुके हैं।

इस फिल्म का अगला शेड्यूल मुंबई में और फरवरी में एक बड़ा शेड्यूल दिल्ली और पंजाब में होगा। अप्रैल में इस फिल्म को रिलीज होना है। पहले चर्चा थी कि अनिल कपूर इस फिल्म में मेहमान रोल करेंगे, लेकिन बाद में इसे अफवाह करार दिया गया। तैमूर अली खान की मां बनने के बाद करीना इस फिल्म के साथ परदे पर वापसी करेंगी।