Home Rajasthan Ajmer वाहन मुक्त शनिवार व नेकी की दीवार से नए अजमेर का उदय

वाहन मुक्त शनिवार व नेकी की दीवार से नए अजमेर का उदय

0
वाहन मुक्त शनिवार व नेकी की दीवार से नए अजमेर का उदय
Vehicle free Saturday campaign by apna ajmer
Vehicle free Saturday campaign by apna ajmer
Vehicle free Saturday campaign by apna ajmer

अजमेर। अपना अजमेर संस्था द्वारा चलाए जा रहे जनजाग्रति अभियान के तीसरे माह के तीसरे सप्ताह सर्वानन्द विद्यालय में बच्चों तथा अध्यापकों को शनिवार के दिन पेट्रोल/डीजल के वाहन न चलाने का संकल्प दिलाया।

सूत्रधार कंवल प्रकाश ने कहा कि नई पीढ़ी को हमें संदेश देना है कि पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के है। धरती को प्रदूषण मुक्त करने से हरियाली होगी तो हमारी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

हमें सामूहिक प्रयास कर संकल्पबद्ध होना होगा कि हम शनिवार को पैदल चलेंगे, जरूरत हुई तो साईकिल, ई-वाहन या सार्वजनिक वाहन का उपयोग करेंगे। अति​आवश्यक हो तो साझा वाहन से सफर करेेंगे। इससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ साथ हम स्वयं के स्वास्थ्य, देश की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने का कार्य करेंगे।

सम्पर्क प्रमुख विनीत लोहिया ने कहा कि हम छोटे छोटे प्रयोगों से पर्यावरण को बचाने का कार्य कर सकते हैं। हमें शर्म को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को साईकिल चलानी चाहिए। अपने जन्मदिन पर पौधा लगाएं व उसे पेड़ बनाने का संकल्प लें, कचरा पात्र का उपयोग करें, जरूरत पड़ने पर ही डीजल/पेट्रोल की गाड़ी का इस्तेमाल करें।

नेकी की दीवार ने दिया सेवा का मौका

पर्यावरण मित्र महेश लखन ने बताया कि नेकी की दीवार ने शहर में सेवा कार्यों की नई मिसाल कायम की है। बीते दो सप्ताह में करीब 10 से 12 हजार लोग कपड़े, बर्तन, खिलौने व गर्म रजाई व कम्बल, दीवार पर टांगकर गए हैं। करीब 9 से 10 हजार लोग अपनी जरूरत का सामान नेकी की दीवार से लेकर गए हैं।

संस्था का यह प्रयास समाज द्वारा सराहा जा रहा है। सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक लोग निरन्तर स्वामी कॉम्पलेक्स के सामने सूचना केन्द्र की दीवार पर बनी नेकी की दीवार पर आ रहे है।

संस्था का परिचय भगवान कलवानी ने दिया। अंत में धन्यवाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एम. कौर द्वारा दिया गया तथा विश्वास दिलाया कि हमारे विद्यालय में बच्चे पर्यावरण सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएंगे। पर्यावरण ईकाई संयोजक मुकेश कुमार शर्मा व प्रियंका पंजवानी को नियुक्त किया गया, जो आने वाले समय में विद्यालय में पर्यावरण मित्र बनाएंगे।