Home Headlines भीनमाल में राम नवमीं पर निकाली वाहन रैली

भीनमाल में राम नवमीं पर निकाली वाहन रैली

0
भीनमाल में राम नवमीं पर निकाली वाहन रैली
vehicle rally by vishwa hindu parishad in Bhinmal on Ram navami
vehicle rally by vishwa hindu parishad  in Bhinmal on Ram navami
vehicle rally by vishwa hindu parishad in Bhinmal on Ram navami

भीनमाल। भीनमाल में शुक्रवार को रामनवमीं के उपलक्ष्य में माघ चौक पर विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधन में विशाल वाहन रैली का आयोजन हुआ। वाहन रैली माघ चौक से मैने बाजार, पुरानी टंकी, जुजाणी बस स्टेण्ड, हाई स्कूल से महावरी चौराहा होते हुए हनुमान कुटिया पहुंची। कुटिया में श्रीराम भगवान की महाआरती का आयोजन रखा।

रैली में भगवा ध्वज के साथ श्रीराम के जयकारे लगाते लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री वचनसिह राव, भुपेन्द्र परमार सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

इसी तरह हिन्दू सेवा समिति की ओर से भी हर साल की भांति रामनवमी पर विशाल आरती का आयोजन किया गया। श्रीराम मंदिर आयोजित आरती में समिति के अध्यक्ष दिनेश दवे नेता, सचिव जबराराम भाटी, मोहनलाल परिहार, जुठाराम भाटी,राजेंश सौलकी, सहित बडी संख्या में लोग शामिल हुए।