Home Entertainment Bollywood अभिनेता विनोद खन्ना दुनिया से विदा, 70 साल की उम्र में निधन

अभिनेता विनोद खन्ना दुनिया से विदा, 70 साल की उम्र में निधन

0
अभिनेता विनोद खन्ना दुनिया से विदा, 70 साल की उम्र में निधन
veteran Actor Vinod Khanna dies at 70 after battle with cancer
veteran Actor Vinod Khanna dies at 70 after battle with cancer
veteran Actor Vinod Khanna dies at 70 after battle with cancer

मुंबई। बीते जमाने के सुपरस्टार रहे विनोद खन्ना का गुरुवार को निधन हो गया। वे 70 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से वे कैंसर से जूझ रहे थे।

कुछ दिन पहले उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वे काफी अस्वस्थ्य दिख रहे थे। जानकारी के मुताबिक विनोद खन्ना का इलाज मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर था। हालांकि इस बात की पुष्टि उनके परिवार ने नहीं की।

जब विनोद खन्ना अस्पताल में थे, जब उनके बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि डैड बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

विनोद खन्ना की यादें शेष : सबको रुलाकर चले गए ‘दयावान’

विनोद खन्ना के अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य के लिए पूरा हिंदी सिनेमा जगत दुआएं कर रहा था। सलमान खान भी आधी रात को विनोद खन्ना से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। सलमान खान पहले भी विनोद खन्ना के साथ कई फिल्में कर चुके हैं। सलमान के अलावा महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी उन्हें मिलने पहुंचे थे।

अभिनेता इरफान खान ने विनोद खन्ना के स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके लिए अंगदान की भी पेशकश की थी।

70 और 80 के दशक के सुपरस्‍टार रहे विनोद खन्‍ना ने एक विलेन के तौर पर सिनेजगत में अपनी शुरुआत की। उन्‍होंने 1968 में सुनील दत्‍त के साथ फिल्‍म ‘मन का मीत’ से अपनी फिल्‍मी सफर की शुरु किया।’पूरब और पश्चिम’, ‘मेरा गांव मेरा देश’ जैसी कई फिल्‍मों में नकारात्‍मक किरदार निभाए।

veteran-actor-vinod-khanna-dies-at-70-after-battle-with-cancer
veteran-actor-vinod-khanna-dies-at-70-after-battle-with-cancer

साल 1971 में उन्‍होंने ‘हम त‍ुम और वो’ में प्रमुख भूमिका निभायी. विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन, दोनों ही अपने बॉलीवुड करियर के उफान पर लगभग एक ही समय में थे। विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन के कड़े प्रतिद्वंदी माना जाते थे. दोनों सुपरस्टार्स ने ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘परवरिश’, ‘अमर अखबर एंथॉनी’ जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था। विनोद खन्ना ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 150 फिल्मों में अभिनय किया।

1987 से 1994 में विनोद खन्ना बॉलीवुड के सबसे मंहगे सितारों में से एक थे। अपने करियर की पीक पर होने के बावजूद विनोद खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया और ओशो के अनुयायी बन गए। वे अकसर पुणे स्थित ओशो के आश्रम जाते थे और इस हद ओशो से प्रभावित थे कि अपने कई शूटिंग शेड्यूल भी पुणे में ही रखवाए। यह भी बताया जाता है कि विनोद संन्यास लेकर अमरीका चले गए और ओशो के साथ करीब 5 साल गुजारे।

veteran-actor-vinod-khanna-dies-at-70-after-battle-with-cancer
veteran-actor-vinod-khanna-dies-at-70-after-battle-with-cancer

विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था। इनके पिता किशनचन्द्र खन्ना एक बिजनेसमैन रहे हैं और माता कमला खन्ना एक हाउसवाइफ रही है।