Home Breaking सूरदास आश्रम मामला: चांदी की गिलासें मिली, जेवरात नदारद

सूरदास आश्रम मामला: चांदी की गिलासें मिली, जेवरात नदारद

0
सूरदास आश्रम मामला: चांदी की गिलासें मिली, जेवरात नदारद

soordas maharaj

सबगुरु न्युज-सिरोही। पालड़ी एम व् अणगौर के मध्य स्थित सूरदास महाराज के रंगाश्रम में रविवार देर रात को हुए हमले और हत्या के मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया है। एएसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया किसूचना मिलने के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में लग गयी। पुलिस को चांदी की कुछ गिलासें तो मंदिर में ही मिल गयी।

 

डकैत सूरदास महाराज के गले में पहनी चांदी की चैन, दो अंगूठियों के अलावा भाविकों के पर्स और मोबाइल साथ ले गए। पुलिस ने हत्या और डकैती का मामला दर्ज कर लिया है।

-पालनपुर से मंगवाया डॉग स्क्वायड

हत्या और डकैती की जाँच के लिए संयम लोढ़ा की मांग पर पुलिस ने पालनपुर से डॉस्क्वायड मंगवा लिया है। डॉग स्क्वायड ने मौके पर सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। इधर पुलिस की आईटी टीम और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँच क्र सुराग जुटाये।

-चिकित्सालय में प्रशासन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

ये मामला रात करीब ढाई बजे तक पुलिस के संज्ञान में आ गया था। आश्रम से घायलों को पुलिस जीप और आश्रम के संत की गाड़ी में सिरोही जिले चिकित्सालय ले आया गया था। यहाँ पर कन्हैयालाल को मृत घोषित कर दिया गया था। मौके पर सूरदास महाराज के भाविकों ने एकत्रित होकर मृतक के आश्रितों को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। दोपहर करीब 12 बजे सभी ने पैलेस रोड को जाम कर दिया।

करीब तीन बजे जिले कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मीणा और पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह चौहान चिकित्सालय पहुंचे। यहाँ पर मृतक के समाज बंधुओं के साथ कमरे में वार्ता की। इनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी भी थे। शाम 5 बजे तक प्रशासन और भाजपा पदाधिकारी मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

मृतकों के समाज बंधुओं से प्रशासन पोस्टमार्टम करवाने का कहता रहा, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मुआवजा नहीं देने की बात को लेकर समाजबंधु भी पहपे मुआवजे की राशि की घोषणा करने पर अड़े रहे। इधर ट्रौमा सेंटर के बाहर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य, बाबूखान, विनोद देवड़ा, जोगाराम मेघवाल आदि के साथ मौजूद रहे। शाम तक प्रशासन और भाजपा के नेता मुआवजे की राशि की घोषणा नहीं कर पाए। इससे मृतक में समाज बंधुओं और भाविकों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, जिला कलेक्टर, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मामले में सिरोही में कुम्हारवाड़ा के एक महाराज भी प्रशासन का पक्ष लेते हुए भीड़ को समझने के लिए पहुंचे, लेकिन भीड़ में मौजूद लोग उन पर भी आक्रोशित हो गए। मृतक के समाज बंधुओं ने देर शाम को जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से मंगलवार सवेरे मृतक के पुत्र के आने पर पोस्टमार्टम की बात कहते हुए आज पोस्टमार्टम नहीं करवाया।

-समर्थक दे रहे गरासिया के मामले का उदाहरण जिला कलेक्टर

पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें जिला कलेक्टर नियत मुआवजा देने की बात कहते रहे। शेष मुआवजे की राशि का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की बात कही। इस पर मृतक के समाज के लोग ईसरा में आदिवासी युवक की गोली लगने से हुई हत्या के मामले में संयम लोढ़ा के माध्यम से 10 लाख रूपये दिलवाने का उदाहरण देते रहे।

related news….

https://www.sabguru.com/loot-and-murder-in-soordas-ashram-near-sirohi/