Home Breaking भारत का भगौडा विजय माल्या लंदन में अरेस्ट, देखें वीडियो

भारत का भगौडा विजय माल्या लंदन में अरेस्ट, देखें वीडियो

0
भारत का भगौडा विजय माल्या लंदन में अरेस्ट, देखें वीडियो
Vijay Mallya Arrested in London
Vijay Mallya Arrested in London
Vijay Mallya Arrested in London

लंदन। भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माल्या पर बैंकों से लिए गए कर्ज न चुकाने का आरोप है।

सूत्रों ने कहा कि स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) ने माल्या को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार ब्रिटिश प्रशासन ने भारतीय जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को माल्या की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया है।

बता दें कि विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद माल्या को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजय माल्या को भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। माल्या पर इंडियन बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने का आरोप है।

भारत से भगौडा विजय माल्या लंदन में अरेस्ट, मिली जमानत

मालूम हो कि ब्रिटेन की सरकार ने भारत के प्रत्यर्पण के आग्रह को जिला जज को भेज दिया था। यह माल्या को भारत लाने और उन पर मुकदमा चलाने की दृष्टि से पहला कदम था।

माल्या की लंदन में गिरफ्तारी के बाद मोदी सरकार ने कहा है कि सरकार भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सख्त है। वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश की जाएगी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो के सूत्रों ने यहां बताया कि माल्या को भारत की ओर से प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जल्दी ही वहां सीबीआई की एक टीम भेजी जाएगी।

यह भी पढें

गोवा में विजय माल्या के किंगफिशर विला का बदलेगा नाम
अदालती आदेश पर ही हो सकता है विजय माल्या का प्रत्यर्पण
विजय माल्या के विरूद्ध सीबीआई कोर्ट ने जारी किया वारंट
यूपीए-एनडीए ने मुझे फुटबाल बना डाला : विजय माल्या

विजय माल्या की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लीक करें