Home Gujarat Ahmedabad विजय रूपाणी बने गुजरात के मुख्यमंत्री, नितिन डिप्टी सीएम

विजय रूपाणी बने गुजरात के मुख्यमंत्री, नितिन डिप्टी सीएम

0
विजय रूपाणी बने गुजरात के मुख्यमंत्री, नितिन डिप्टी सीएम
Vijay Rupani named Gujarat Chief Minister, Nitin patel to be Deputy CM
Vijay Rupani named Gujarat Chief Minister, Nitin patel to be Deputy CM
Vijay Rupani named Gujarat Chief Minister, Nitin patel to be Deputy CM

अहमदाबाद/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय रूपाणी गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वहीं पार्टी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाया है। गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

आनंदीबेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला करने के लिए दो दिन से मैराथन बैठकें चल रही थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले दो दिनों से गुजरात में डेरा डाल रखा है।

कई दौर की बैठकों के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई। बैठक में अमित शाह के अलावा, पार्टी के सभी विधायक, पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सरोज पांडेय शामिल थे।

भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली में बुधवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री पद से आनंदीबेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी को ऐसे चेहरे की तलाश थी जो 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर सके।

नए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों के करीबी माने जाते हैं। वह सौराष्ट्र इलाके से आते हैं और राजकोट उनका शहर है। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह लगातार चार बार प्रदेश भाजपा के महामंत्री रहे हैं।

रूपाणी 1998 में केशुभाई पटेल की सरकार में ‘संकल्पपात्र अमलीकरण समिति’ के अध्यक्ष बने। उसके बाद मोदी ने 2006 में उन्हें गुजरात पर्यटन का अध्यक्ष बनाया और उसी साल रूपाणी राज्यसभा के सदस्य बने, जिसके सदस्य वो 2012 तक रहे। 2013 में मोदी ने उन्हें म्युनिसिपल फाइनेंस बोर्ड का अध्यक्ष बनाया।

वहीं उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा जिले के खाडी के मनिपुर गांव से हैं। वह पहली बार 1990 में विधायक बने। नितिन 1995 में भाजपा की पहली बार गुजरात में बनी सरकार बनने के समय से कैबिनेट मंत्री हैं।

नितिन ऑयल, शिवानी कॉटन और प्रेसिंग कारोबार के मालिक नितिन पटेल के पास मंत्रालय संभालने का लंबा अनुभव है।

पटेल हेल्थ, एग्रीकल्चर, रोड्स एंड बिल्डिंग, अर्बन डेवल्पमेंट, रेवेन्यू और वित्त विभाग संभाल चुके हैं। नितिन पटेल की नियुक्ति को पाटीदारों को मनाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।