Home Sports Cricket विराट कोहली ने टि्वटर पर पहली बार कहा अनुष्का माय लव

विराट कोहली ने टि्वटर पर पहली बार कहा अनुष्का माय लव

0
विराट कोहली ने टि्वटर पर पहली बार कहा अनुष्का माय लव
virat kohli praised his lady love Anushka Sharma on Twitter
virat kohli praised his lady love Anushka Sharma on Twitter
virat kohli praised his lady love Anushka Sharma on Twitter

मेलबर्न। सुपरस्टार बल्लेबाज और भारतीय उप कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए पहली बार अपने प्यार का खुले तौर पर इजहार किया है।

भारतीय टीम मेलबर्न में जहां बांग्लादेश के खिलाफ गुरूवार को होने वाले क्वार्टरफाइनल के लिए अपनी तैयारियों में जुटी हुई है वहीं विराट ने अनुष्का की नई फिल्म एनएच10 को देखने के बाद टि्वटर पर प्यार भरा इकाहार करते हुए कहा कि मैंने अभी एनएच10 देखी। क्या जबरदस्त फिल्म है। मैं तो हक्का बक्का रह गया।

बहुत शानदार फिल्म है और उसमें मेरे प्यार(अनुष्का) ने क्या बेहतरीन अदाकारी की है। मुझे उनपर गर्व है। यह पहला मौका है जब विराट ने अनुष्का के लिए खुले तौर पर “माई लव” कहते हुए अपने प्यार का इजहार किया है। ऎसा लगता है कि विराट ने एनएच10 देखकर खुद को क्वार्टरफाइनल के लिए तैयार कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here