Home Sports Cricket आईसीसी रैंकिंग : दूसरे स्थान पर पहुंचे कोहली

आईसीसी रैंकिंग : दूसरे स्थान पर पहुंचे कोहली

0
virat  kohli
virat kohli rises to second place in ICC’s ODI Ranking, post impressive display against sri lanka

दुबई। श्रीलंका के खिलाफ समाप्त पांच मैचों की एकदिवसीय सीरिज में कप्तान के तौर पर भारत को 5-0 की जीत दिलाने वाले विराट कोहली आईसीसी की बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोहली को सोमवार को जारी बल्लेबाजों की ताजातरीन रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। वह दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के स्थान पर दूसरे क्रम पर पहुंचे हैं। अमला एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे क्रम पर खिसक गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स पहले स्थान पर काबिज हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में शिखर धवन (पांचवें) दूसरे भारतीय हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा (15वें) स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रनों की पारी खेलने वाले रोहित को 18 स्थान का फायदा हुआ है। सुरेश रैना दो स्थान के नुकसान के साथ 17वें स्थान पर हैं।

एकदिवसीय गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार आठवें क्रम पर हैं। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है। रवींद्र जडेजा दो स्थान के नुकसान के साथ 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के सईद अजमल प्रतिबंध के बावजूद अब भी शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं।

गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन एक स्थान की छलांग के साथ 15वें स्थान पर हैं। उमेश यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लिए और आठ स्थान की छलांग के साथ 40वें स्थान पर हैं।

इसी तरह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने 71वां स्थान हासिल कर रखा है। उन्हें 11 स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कुल 11 विकेट हासिल किए।

अब भारत को आस्टे्रलिया में विश्व कप से पहले होने वाली त्रिकोणीय सीरिज में ही अपना अगला एकदिवसीय मैच खेलना है। इस सीरिज के बाद भारतीय टीम विश्व कप में हिस्सा लेगी, जिसका आयोजन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here