Home Headlines जयपुर में वाक थ्रू वार म्यूजियम का लोकार्पण आज

जयपुर में वाक थ्रू वार म्यूजियम का लोकार्पण आज

0
जयपुर में वाक थ्रू वार म्यूजियम का लोकार्पण आज
walkthrough War Museum in jaipur
walkthrough War Museum in jaipur
walkthrough War Museum in jaipur

जयपुर। अमर जवान ज्योति पर तीनों सेनाओं के शौर्य को बया करने वाला वाक थ्रू वार म्यूजियम गुरूवार को ही जनता के लिए भी खोल दिया जाएगा।

थलसेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर बने वॉक थ्रू वॉर म्यूजियम के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह साढे सात बजे वॉक थ्रू वॉर म्यूजियम अमर जवान ज्योति का लोकार्पण करेंगी। लोकार्पण के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

वाक थ्रू वार म्यूजियम में क्या खास

देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु जनपथ पर अमर जवान ज्योति का निर्माण 2005 में किया था।

अमर जवान ज्योति के दोनों ओर उपलब्ध जगह में विकसित वाक थ्रू म्यूजियम में भारतीय सेना के तीनों अंगों- जल, थल व वायु सेना के बारे में जानकारियां, आजादी से पूर्व राजस्थान के वीर राजाओं व सेना द्वारा प्रयुक्त किए गए हथियार एवं वाद्ययंत्र तथा नाम, नमक, निशान के लिए लड़े गए युद्धों की झलकियाँ प्रदर्शित की गई हैं।

वाक थ्रू वार म्यूजियम से दर्शक भारतीय सैनिक, सेनाओं, युद्धों आदि पर अनेक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। यह म्यूजियम जहां दर्शकों को गौरव व देशभक्ति का अहसास करवाएगा वहीं युवाओं को देशप्रेम व अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

वाक थ्रू म्यूजियम में 20 डिस्प्ले कक्ष बनाए गए हैं जिनमें सैन्य सामग्री, सैन्य वर्दी, आडियो/विडियो प्रदर्शन किए जाएंगे। यहां एक रिफ्रेशमेन्ट शाप व शोविनियर शाप’ भी बनाई गई है।

उपरोक्त डिस्प्ले कक्षों के सामने बरामदे का निर्माण किया है जिसमें आगन्तुक सुगमता से चल सकेंगे। म्यूजियम के पीछे फव्वारे लगाए गएं है जिन पर स्पाट लाईट से प्रस्तुतीकरण होगा। जनपथ पर दर्शक-दीर्घा बनाई गई है जहां आगन्तुक बैठकर कार्यक्रम देख सकेंगे।

अमर जवान ज्योति पर नवीन लाईट एण्ड साउण्ड शो तैयार करवाया है जिसका प्रदर्शन भी एक सितम्बर से किया जाएगा। वाक थ्रू म्यूजियम पर 1566 लाख एवं लाईट एण्ड साउण्ड शो पर 145 लाख रूपए व्यय किया गया है।