Home Andhra Pradesh जालोर में आंध्र पुलिस की क्राॅस फायरिंग में लूट का आरोपी मारा गया, पुलिस की जीप से महिला की मौत

जालोर में आंध्र पुलिस की क्राॅस फायरिंग में लूट का आरोपी मारा गया, पुलिस की जीप से महिला की मौत

0
जालोर  में  आंध्र पुलिस की क्राॅस फायरिंग में लूट का आरोपी मारा गया, पुलिस की जीप से महिला की मौत
cross firing place in sanchore of district jalore
cross firing place in sanchore of district jalore

सबगुरु न्यूज-जालोर। आंध्र प्रदेश में लूट की वारदात में वांछित युवक की तलाश में शुक्रवार को जब आंध्र प्रदेश पुलिस सांचोर पहुंची तो युवक ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक की मौत हो गई और उसका साथी गोली लगने को घायल हो गया। वांछित का पीछा करते समय पुलिस जीप की चपेट में आने से एक महिला की भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भागलभीम निवासी भीमसिंह (35) पुत्र शंभूसिंह आंध्र प्रदेश में एक लूट की वारदात में वाछित था। अपने सूत्रों से आंध्र प्रदेश पुलिस को इसके राजस्थान के जालोर जिले के सांचैर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। आंध्र प्रदेश पुलिस भीमसिंह को ढूंढते हुए राजस्थान के जालोर जिले के सांचोर आई।

andhra pradesh police bullet pentrate a youth in jalore

अपने सूत्रों के माध्यम से वह भीमसिंह तक पहुंच गई। इसकी भनक भीमसिंह को मिल गई और अपने एक साथी बिछावाड़ी निवासी भरत कुमार पुरोहित के साथ वाहन में फरार हो गया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने उनका पांच किलोमीटर तक पीछा किया।

हाडेचा रोड पर इन लोगों ने खुद को पुलिस से घिरा जानकर आंध्र प्रदेश पुलिस पर फायरिंग की। आंध्र प्रदेश पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।इस फायरिंग में भीमसिंह की मौत हो गई, वहीं उसके साथी को गोली लगी।पुलिस ने उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।

भीमसिंह के वाहन का पीछा करते समय पुलिस की जीप की चपेट में एक महिला भी आ गई, उसकी भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग से युवक की और पुलिस के वाहन की चपेट में महिला की मौत की सूचना जंगल की आग की तरह फैली। इससे फायरिंग स्थल पर लोगों का जमावडा लग गया।