Home Sports Football नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में फंसे वेन रूनी

नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में फंसे वेन रूनी

0
नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में फंसे वेन रूनी
Wayne Rooney arrested, charged by police for drink driving
Wayne Rooney arrested, charged by police for drink driving
Wayne Rooney arrested, charged by police for drink driving

लंदन। इंग्लैंड फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान वेन रूनी पर पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

एवरटन के लिए खेलने वाले रूनी को पुलिस ने कुछ देर के लिए गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया। विल्मस्लो क्षेत्र में रूनी जब अपनी फॉक्सवेगन बीटल से जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोका और नशे की हालत में पाया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि चेशायर पुलिस ने एक शख्स को विल्मस्लो क्षेत्र में नशे में गाड़ी चलाते हुए पाया।

बयान के मुताबिक देर रात दो बजे उस इंसान को तुरंत गिरफ्तार किया गया। वेन रूनी पर नशे में गाड़ी चलाने और तय गति से तेज गाड़ी चलाने के आरोप हैं।

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने गुरुवार की रात जैक मैकाइवर नाम के पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी के साथ बार में शराब पी थी जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली है।

रूनी को हालांकि जमानत पर छोड़ दिया गया है। उन्हें 18 सितंबर को स्टॉकपोर्ट अदालत में पेश होना होगा। रूनी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया है।